Home
News

99 रुपए में फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन व लैपटॉप एक्सेसरीज की सेल

By Neha

ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने ग्राहकों के लिए सेल का आयोजन करती है। अगर आप फ्लिपकार्ट की पिछली द रिपब्लिक डे सेल में किफायती दामों पर खरीदारी करने से चूक गए थे, तो आपके पास एक बार फिर मौका है। फ्लिपकार्ट ने अंडर 99 में सेल पेश की है।

इस सेल में 99 की तरह 199 और 299 और कई रेंज में कई प्रॉडक्ट उपलब्ध है। लेकिन यहां हम बात करेंगे गैजेट, डिवाइस और मोबाइल फोन एक्सेसरीज की। फ्लिपकार्ट की इस सेल में सिर्फ 99 रुपए में सेल्फी स्टिक से लेकर वायरलैस यूएसबी एडेप्टर तक खरीद सकते हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट की ये सेल लिमिटेड टाइम के लिए है।

99 रुपए में फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन व लैपटॉप एक्सेसरीज की सेल

फ्लिपकार्ट की इस सेल में 99 रुपए की रेंज में यूएसबी केबल, फ्लेक्सिबल एलईडी लाइट, ओटीजी कनेक्ट किट और मोबाइल केस जैसे कई प्रॉडक्ट मौजूद हैं। बता दें कि इन प्रॉडक्ट को एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ट से खऱीदने पर फ्लिपकार्ट एक्सट्रा 5 परसेंट का डिस्काउंट भी दे रही है। वहीं बात करें, अंडर 199 रुपए की प्राइस कैटेगिरी की तो इसमें लैपटॉप स्किन, स्मार्टफोन कवर और केस मोबाइल होल्डर्स, स्क्रीन गार्ड्स, पोर्टेबल प्रोटेक्टर चार्जर प्लग जैसे प्राडक्ट मिल रहे हैं।

How to Make 3D Hologram at Home? (Hindi)

इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट ने अंडर 299 कैटेगिरी में भी प्रॉडक्ट पेश किए हैं। फ्लिपकार्ट 299 रुपए में पोर्टेबल पॉकेट फ्रेंडली पावर बैंक सेल कर रहा है। फ्लिपकार्ट पर स्पार्क पावर बैंक को 280 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। आईकाल का यूएसबी पोर्टेबल चार्जर पावर बैंक भी फ्लिपकार्ट की इस सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इंटेक्स IT-PBB 2K पावर बैंक को भी इस सेल से 299 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

अगर बात अंडर 499 कैटेगिरी सेल की करें, तो इस बजट में फ्लिपकार्ट स्मार्ट वर्चुअल रियलिटी ग्लासेस को खरीदा जा सकता है। इसके अलावा हेल्थ अपलाइंसेज, ग्लूको मीटर जैसे अन्य प्रॉडक्ट को भी फ्लिपकार्ट से 499 रुपए में खरीदा जा सकता है। बता दें कि फ्लिपकार्ट अपने सभी प्रॉडक्ट को एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ट से खऱीदने पर एक्सट्रा 5 परसेंट डिस्काउंट भी दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
flipkart ne under 99 rs ki sale start ki hai. iss sale me smartphone Accessories and gadget ki sale start ho chuki hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X