Flipkart पर चल रही है ऐसी कमाल की सेल, आधी कीमत पर मिल रहे है ये स्मार्ट टीवी
Flipkart Electronics Sale: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट नियमित रूप से ग्राहकों के लिए नई बिक्री का आयोजन करता रहता है। यदि आपने पिछली सेल का लाभ नहीं उठाया है तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल ( Flipkart Electronics सेल ) शुरू हो गई है। यह सेल 25 अगस्त तक चलेगी। Flipkart Electronics Sale में आप अलग-अलग कंपनियों के स्मार्ट टीवी ( Smart TV ) बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते है।
साथ ही आपको बता दें इन Smart TV पर आपको 60% तक का डिस्काउंट मिलेगा। LG, iFFALCON, Samsung और Motorola के स्मार्ट टीवी ( Smart TV ) सेल में सस्ते में उपलब्ध है। अगर आप नया स्मार्ट टीवी ( Smart TV ) खरीदने की योजना बना रहे है तो फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स सेल ( Flipkart Electronics Sale ) आकर्षक ऑफर्स का फायदा उठा सकते है ।
1- LG 139 cm (55 inch) Ultra HD (4K) LED Smart WebOS TV(55SK8500PTA)
इस टीवी की कीमत 1,77,990 रुपये है। लेकिन, 60 फीसदी छूट के बाद आप टीवी को महज 69,999 रुपये में खरीद सकते है। टीवी पर भी बैंक ऑफर्स उपलब्ध है। इसके अलावा 11 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। टीवी में 40 वॉट का आउटपुट और अन्य ऐप्स के लिए सपोर्ट है।

2- iFFALCON 108 cm (43 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV (43K61)
iFFALCON के 43 इंच के इस टीवी की कीमत 47,990 रुपये है। लेकिन, 51 प्रतिशत छूट के बाद आप इस टीवी को मात्र 23,499 रुपये में खरीद सकते है। iFFALCON का यह टीवी 43 इंच अल्ट्रा एचडी (4K) एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है। इस टीवी पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा 11 हजार रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठाया सकते है ।

3- LG OLED BX 164 cm (65 inch) OLED Ultra HD (4K) Smart WebOS TV(OLED65BXPTA)
एलजी के इस मॉडल की कीमत 3,49,990 रुपये है। लेकिन, 59 प्रतिशत छूट के बाद इसकी कीमत 1,39,999 रुपये है। इस पर आपको 11 हजार रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिलेगा।

4- iFFALCON H72 164 cm (65 inch) QLED Ultra HD (4K) Smart Android TV
फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल की कीमत 1,56,990 रुपये है। लेकिन, 54 फीसदी छूट के बाद इस टीवी की कीमत 71,999 रुपये हो जाएगी। इस पर 11 हजार रुपये तक का बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। टीवी 20 वाट का आउटपुट और विभिन्न ऐप्स के लिए सपोर्ट भी प्रदान करता है।

5- MOTOROLA Revou 2 139 cm (55 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV
मोटोरोला के इस मॉडल की कीमत 72,000 रुपये है। लेकिन, 52 प्रतिशत छूट के बाद इसे 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे आकर्षक ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications







