शुरू हुई फ्लिप्कार्ट End of season Loot mobiles sale, स्मार्टफोन पर खास डिस्काउंट
फ्लिप्कार्ट पर स्मार्टफोन सेल शुरू हो चुकी है. इस सेल को कंपनी ने End of season Loot mobiles sale नाम दिया है. यह सेल कंपनी ने खास मोबाइल फोन पर पेश की है. दिवाली सेल के ठीक एक हफ्ते बाद शुरू हुई यह सेल 28 अक्टूबर तक रहेगी.

इस सेल में कंपनी फ्लैट डिस्काउंट दे रही है, इसके साथ ही नो-कॉस्ट-EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध होगा. इसके अलावा फ्लिप्कार्ट स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी पेश कर रही है.
इस सेल के तहत फ्लिप्कार्ट श्याओमी, सैमसंग, ऐपल, मोटोरोला जैसे करी ब्रांड्स के डिवाइस पर डिस्काउंट दे रही है. चलिए देखते हैं इनमें सबसे खास कौन से हैं.
आईफोन 7
फ्लिप्कार्ट की इस सेल में आईफोन 7 पर पूरे 15,201 रुपए का फ्लैट ऑफ दिया जा रहा है. इस फोन के 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट को 49,999 रुपए में खरीदा जा सकता. जबकि इसका 32जीबी स्टोरेज ऑप्शन 39,999 रुपए में मिल रहा है.
लेनोवो वाईब के5 नोट
इस सेल के दौरान लेनोवो वाईब के5 नोट स्मार्टफोन को 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है. बता दें की इस फोन में 2,500 रुपए का ऑफ मिल रहा है.
Meizu M3 Note
Meizu का स्मार्टफोन M3 Note यहाँ आपको पूरे 2,050 रुपए के फ्लैट ऑफ के साथ मिल रहा है. इस फोन की कीमत घटकर 8,449 रुपए हो जाती है.
Moto G5 प्लस
मोटोरोला का मोटो जी5 प्लस फ्लिप्कार्ट सेल में इस वक़्त 4000 रुपए के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. इस फोन की कीमत डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपए रह जाती है.
सैमसंग On नेक्स्ट और रेड्मी नोट 4
सैमसंग के इस फोन में आपको 3000 रुपए का ऑफ मिलेगा, जिसके बाद इसकी कीमत 14,900 रुपए रह जाएगी. जबकि रेड्मी नोट 4 को 1000 रुपए के ऑफ से साथ खरीद सकते हैं. यह 12,999 रुपए में मिल रहा है.


Click it and Unblock the Notifications








