Home
News

Redmi Note 5 Pro को सिर्फ 1,299 रुपए में खरीदने का आखिरी मौका

बिग बिलियन डे सेल की भारी सफलता के बाद ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट अपनी Flipkart Festive Dhamaka Days सेल लेकर आ गया है। जिसका आज आखिरी दिन है। अगर आप आखिरी दिन इस सेल का फायदा उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। जिसमें काफी सारें ऑफर्स के साथ डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। सेल के दौरान काफी सारे प्रोडक्ट्स के साथ कई स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस सेल के दौरान यूजर्स का किफायती स्मार्टफोन लेने का सपना पूरा हो सकता है।

Redmi Note 5 Pro को सिर्फ 1,299 रुपए में खरीदने का आखिरी मौका

बता दें, आप फ्लिपकार्ट की Festive Dhamaka Days सेल में शाओमी का मिड-रेंज और बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro को खरीद सकते हैं। विशेष रूप से यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान सबसे कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जब Redmi Note 5 Pro को भारत में लॉन्च किया गया था तब फोन के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये थी।

हालांकि, Flipkart Festive Dhamaka Days सेल के दौरान यह 2,000 रुपये की सीमित अवधि कटौती के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स जैसे और कई अन्य ऑफ़र पेश किए जा रहे हैं। जो Redmi Note 5 Pro को केवल 1,299 रुपये में उपलब्ध करा रहे हैं।

Redmi Note 5 Pro को खरीदें 1,299 रुपये में

बता दें, फ्लिपकार्ट की Festive Dhamaka Days सेल 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि हम इस सेल खत्म होने से सिर्फ एक दिन दूर हैं। हम इस बारें में बातचीत कर सकते हैं कि इच्छूक ग्राहक कैसे कम कीमत में एक से बढ़कर एक डील का फायदा उठा सकते हैं। सबसे पहले सेल का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को फ्लिपकार्ट अकाउंट पर लॉग-इन करना होगा।

जिसके बाद यूजर्स को Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन की प्रो लिस्टिंग पर जाना होगा। वहां जाकर स्मार्टफोन में अपनी पंसद का कलर चुनें।ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको एक्सचेंज ऑफर के ऑपशन को चुनना जरुरी है। जिससे आप 11700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। यदि कोई हाई-एंड मॉडल का आदान-प्रदान किया जाता है तो केवल यूजर्स ज्यादा से ज्यादा एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

यदि यूजर्स द्वारा तय किया गया एक्सचेंज प्रोडक्ट मान्य है तो उसके बाद पेमेंट ऑपशन के लिए आगे बढ़ा जा सकता है। अगर आपका पुराना स्मार्टफ़ोन मूल्यवान नहीं है और आप कुछ और छूट की तलाश में हैं, तो आप एक्सिस बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 प्रतिशत तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही 2,167 रुपये की ईएमआई के साथ शाओमी के Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। बता दें, Redmi Note 5 Pro को खरीदने के लिए ऐप से भुगतान पर फोनपे ऑफर के चलते 10 प्रतिशत कैशबैक भी दिया जा रहा है।

1 रुपये की फ्लैश सेल

हाल ही में, शाओमी ने 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक एमआई दिवाली सेल की मेजबानी की थी। जो काफी दिलचस्प थी। शाओमी की इस सेल के दौरान स्मार्टफोन सिर्फ 1 रुपये पर उपलब्ध था। जिसे ग्राहक 1 रुपये की फ्लैश सेल खरीद सकते थे। बता दें, शाओमी की 1 रुपये की फ्लैश सेल में Poco F1, Redmi Y2, Mi 360-degree सिक्योरिटी कैमरा को भी खरीदा जा सकता है

 
Best Mobiles in India

English summary
After the huge success of Big Billion Day Cell, the e-commerce site Flipkart has brought its Flipkart Festive Dhamaka Days Sale. Whose today is the last day. If you want to take advantage of this cell on the last day, then carefully read this article. In this cell the Redmi Note 5 Pro is only available for Rs. 1,299.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X