20 जुलाई से शुरू होने जा रही है Flipkart Goat Sale, 80% तक की छूट के साथ बड़ी बचत करने का मिलेगा मौका
Flipkart Great Of All Time (G.O.A.T) जल्द ही आप लोगों के बीच शुरू होने वाली है। आखिरकार G.O.A.T सेल की तारीख का खुलासा हो चुका है। Flipkart Goat Sale 20 जुलाई से शुरू होने जा रही है और इस सेल का आप 25 जुलाई तक फायदा उठा सकेंगे।
Flipkart की इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स के साथ ही अन्य कई प्रोड्क्टस पर बंपर डिस्काउंट मिलने जा रहा है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि Flipkart Goat Sale के लिए किस बैंक के साथ हाथ मिलाया गया है।

Flipkart Goat Sale ऑफर्स
Flipkart Goat Sale में फैमस स्मार्टफोन्स जैसे कि iPhone, Nothing Phone 2a के साथ ही Samsung Galaxy S23 पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, Nothing Phone 2a को बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद केवल 19,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
फिलहाल अन्य फोन्स को कितनी डील के साथ पेश किया जाएगा, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जैसे-जैसे सेल की डेट नजदीक आ रही है, डील्स की और ज्यादा जानकारी सामने आ रही है।

Flipkart Goat Sale में मिलेगी 80% तक की छूट
इस सेल में सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, बल्कि होम एप्लायंसेज जैसे कि AC और Smart TV मॉडल्स पर भी 80% तक की छूट ऑफर की जाएगी। इस सेल में Samsung के साथ कई बड़े ब्रांड्स की स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, RO, प्रिंटर, मिक्सर आदि को शानदार ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा।
स्मार्टफोन और होम एप्लायंसेज के अलावा लैपटॉप, ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स और टैबलेट जैसे प्रोडक्ट्स पर भी 80% तक की छूट के साथ बचत करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








