Infinix Days Sale: फ्लिपकार्ट पर 22 फरवरी तक हर स्मार्टफोन पर मिलेगी बड़ी छूट
फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स डेय्स सेल की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप इनफिनिक्स कंपनी का कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट पर 19 फरवरी को Infinix Days Sale की शुरुआत हुई है, जो 22 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान आपको Infinix कंपनी के कई स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट ऑफर्स मिल सकता है।

Flipkart पर Infinix की सेल
आपको बता दें कि Infinix कंपनी ने पिछले कुछ वक्त में काफी सारे बजट और मिडरेंज स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इनमें Infinix Note 7, Smart 4 Plus, Infinix Hot 9 जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं। आप अगर 10,000 रुपए से कम की कीमत में भी किसी स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो भी इनफिनिक्स में एक अच्छा ऑप्शन है। वहीं अगर आप 15,000 तक का कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो भी आपको इनफिनिक्स में एक अच्छा ऑप्शन मिल जाएगा। आइए हम आपको इस सेल में मिलने वाले इनफिनिक्स के सबसे अच्छे स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।
Infinix का बेहतरीन स्मार्टफोन
Infinix Zero 8i पर इस सेल के दौरान 21% का ऑफ दिया जा रहा है। Infinix Zero 8i में कंपनी ने 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया है। इस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। इस फोन में कंपनी ने 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है। इस फोन की डिस्प्ले डुअल पिन होल डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और सैंपलिंग रेट 180Hz है। इस फोन में प्रोसेसर के लिए कंपनी ने Helio G90T Octa-Core प्रोसेसर दिया है।
इस फोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा है और ये एआई क्वॉड कैमरा से लैस है। इसमें कंपनी ने अल्ट्रा स्टेडी मोड स्लो-मो वीडियो भी दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दूसर सेंसर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में कंंपनी ने 2-2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एआई लेंस भी दिया है।
डुअल कैमरा सेटअप वाला फोन
डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप इस फोन में शानदार बैक कैमरा सेटअप होने के साथ-साथ एक दमदार फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया है। इस वजह से इस फोन का फ्रंट कैमरा सेटअप भी काफी बेहतरीन है।
इस फोन की बैटरी इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड XOS 7 पर चलता है। इस फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी ने Gem Cut Dual Finish Texture दिया है। इसमें कंपनी ने मल्टी डायमेंशनल लीक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन की एक खास बात है कि यह एक मेड इन इंडिया फोन है।
Infinix के अन्य स्मार्टफोन्स पर सेल उपलब्ध
आपको बता दें कि इस सेल में 22 फरवरी तक इस फोन के अलावा भी आपको Infinix Note 7 पर 33% की छूट, Infinix Smart 4 Plus पर 20% की छूट, Infinix Hot 10 पर 20% की छूट, Infinix Hot 9 पर 20% की छूट और Infinix Hot 9 Pro पर 19% की छूट मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








