Flipkart: iPhone 13, iPhone SE 2 की कीमत हुई कम, फिर से सस्ता में खरीदने का मौका

iphone Fans के लिए बड़ा ऐलान! Flipkart पर Apple iPhone SE 2 और iPhone 13 मिनी कीमत में भारी कमी आई है। IPhone SE 2 128GB मॉडल की कीमत फ्लिपकार्ट पर 34990 रुपये हो गई है। वहीं iPhone 13 मिनी खरीदने का यह आपका आखिरी मौका हो सकता है! Apple ने पहले ही अपनी "Mini" सीरीज के स्मार्टफ़ोन को बंद कर दिया है, इसलिए iPhone 12 Mini और iPhone 13 Mini लास्ट कॉम्पैक्ट iPhone हैं जिन्हें आप अभी खरीद सकते हैं, इस ऑफर के साथ, आप iPhone 13 Mini को केवल Rs. 34490 रुपये में खरीद सकते हैं!
फ्लिपकार्ट पर iPhone SE 2 की कीमत में गिरावट का ब्रेक-अप
Apple iPhone SE 2 (128GB) की कीमत घटकर महज 34990 रुपये रह गई है। Flipkart पर इसकी कीमत 44,900 रुपये है। ई-कॉमर्स दिग्गज इस फोन पर कैशबैक ऑफर दे रहा है। एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 1000 और सेलेक्ट फोन मॉडल पर 17,500 का एक्सचेंज वैल्यू मिल रहा है। अगर आप बैंक ऑफ़र और एक्सचेंज वैल्यू के साथ डिस्काउंट का फायदा उठाते हैं, तो इसकी कीमत घटकर 16,490 रुपये हो जाएगी, लेकिन यह भी ध्यान दें कि एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल पर होगी। इसके अलावा, आप नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं।
iPhone 13 मिनी डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 मिनी की कीमत में कमी आई है। iPhone 13 मिनी के 128GB वैरिएंट की कीमत 64,900 रुपये। हालाँकि, शुरुआती डिस्काउंट के बाद, आप स्मार्टफोन को सिर्फ 54,990 रुपये में खरीद सकते हैं। आप अन्य एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के साथ कीमत को और कम कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट iphone 13 mini पर एक बड़ा एक्सचेंज बोनस दे रहा है। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन में ट्रेड-इन करते हैं तो 20,500 की छूट मिल जाएगी। हालांकि, यह डिस्काउंट आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और कंडीशन पर आधारित है। सभी ऑफ़र iPhone 13 मिनी के अन्य वेरिएंट पर भी वैलिड हैं।
iPhone SE 2nd Gen के फीचर्स
IPhone SE 2nd Gen एक कॉम्पैक्ट फोन है जिसमें 4.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह iPhone 11, iPhone 11 Pro/Max के समान A13 बायोनिक चिपसेट पर चलता है,और इसमें 1821 एमएएच की बैटरी दी गई है। हैंडसेट IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। ध्यान दें कि यह 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करता है


Click it and Unblock the Notifications







