लेनोवो मोबाइल फेस्ट में 500 रुपए में खरीदिए स्मार्टफोन
फ्लिपकार्ट ने लेनोवो मोबाइल फेस्ट के लिए फ्लिपकार्ट ने लेनोवो के साथ पार्टनरशिप की है। कस्टमर्स के लिए फ्लिपकार्ट ने डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी रखा है।
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट एक बार फिर अपने कस्टमर्स के लिए डिस्काउंट सेल के साथ हाजिर है। इस बार फ्लिपकार्ट ने लेनोवो मोबाइल फेस्ट का आयोजन किया है। इस सेल में यूजर्स को लेनोवो के स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये सेल 26 जून सोमवार से 28 जून बुधार तक चलेगी। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने लेनोवो के साथ पार्टनरशिप की है। कस्टमर्स के लिए फ्लिपकार्ट ने डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी रखा है।

सोमवार से शुरू लेनोवो मोबाइल फेस्ट में Lenovo K6 Power के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 8,999 रुपए और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपए में बेचा जा रहा है। साइट पर लेनोवो के दोनों वेरिएंट पर 1,000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स के लिए लेनोवो के स्मार्टफोन पर 8,500 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।

इसके अलावा लेनोवो का दूसरा स्मार्टफोन Lenovo Vibe K5 Note (4 जीबी रैम) 10,499 रुपए में फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल है। अगर बात करें डिस्काउंट की तो इस हैंडसेट पर करीब 9,500 रुपए तक की छूट है। लेनोवो वाइब के5 नोट के 3 जीबी रैम को 9,999 रुपए में उपलब्ध कराया गया है, 2,000 रुपए की छूट के साथ। वहीं, इस हैंडसेट के साथ एक्सचेंज ऑफर में 9,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है। Lenovo Vibe K5 Plus को 8,499 रुपए की जगह 7,499 रुपए में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 7,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।
अगर बात लेनोवो पी2 की करें तो यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ 12,999 रुपए में उपलब्ध कराया गया है। अगर बात इसकी मार्केट प्राइस की करें तो इस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। ग्राहक चाहें तो इस प्रोडक्ट के साथ 12,000 रुपए तक के एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकेंगे। लेनोवो पी2 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इस हैंडसेट पर 3,000 रुपए की छूट है। एक्सचेंज डिस्काउंट 14,000 रुपए का है।


Click it and Unblock the Notifications








