Home
News

"वर्ल्ड टेलीविजन-डे" के मौके पर फ्लिपकार्ट गिफ्ट में दे रहा है स्मार्ट टीवी

आज यानी 21 नवम्बर को वर्ल्ड टेलीविजन डे के रूप में मनाया जाता है। टीवी प्रेमियों के लिए यह दिन बड़ा खास है, क्योंकि टीवी हमेशा से हमेशा जीवन का अहम हिस्सा रहा है। आज के ही दिन साल 1996 में वैश्विक रूप संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की थी कि 21 नवम्बर को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में अब मनाया जाएगा।

'वर्ल्ड टेलीविजन-डे' के मौके पर फ्लिपकार्ट गिफ्ट में दे रहा है स्मार्ट टीवी

विश्व टेलीविजन दिवस

टेलीविजन आज हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। मनोरंजन का सबसे बेहतरीन साधन बन चुका है। अब तो इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल सा लगता है। आज के समय में बच्चों की समझ टीवी देखकर ही विक्सित हो रही है। आपने खुद देखा होगा जब कई घरो के बच्चे कार्टून या अपने चहेते टीवी शो के लिए सब कुछ छोड़ बैठ जाते हैं और उनके घरवाले उनसे परेशान नजर आते हैं। वर्तमान सन्दर्भ में टीवी हर घर में पारिवारिक सदस्य की तरह है।

फ्लिपकार्ट का टेलीविजन ऑफर

संयुक्त राष्ट्र के सामने जब टेलीविजन दिवस का प्रस्ताव गया तो सबसे पहला सवाल उठा कि विश्व टेलीविजन दिवस क्यों मनाया जाए? इसके पीछे तर्क था कि टीवी के जरिए सामाजिक, आर्थिक और आम आदमी के जीवन से जुड़ी कई परेशानियों पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। टेलीविजन एक ऐसा जरिया है, जिसकी मदद से लाख- दो लाख नहीं बल्कि करोड़ों लोगों को एकसाथ संदेश आसानी से पहुंचाया जा सकता है। मौजूदा समय में मीडिया की ताकत टीवी की अहमियत का सबसे बड़ा उदाहरण हैं।

विश्व टेलीविजन दिवस अवसर पर हम आपको इसके सकारात्मक पहलुओं के बारे में बताते हैं, दरअसल, टीवी का निक नेम इडियट बॉक्स है. टेलीविजन समाज को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों को पेश करने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टेलीविजन संचार और सूचना प्रसार के लिए मीडिया के सबसे प्रभावशाली रूपों में से एक है।

विश्व टेलीविजन दिवस के अवसर पर फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए 21 नवंबर से 25 नवंबर, 2018 तक सेल देने की पेशकश कर रहा है. फ्लिपकार्ट का यह सेल महज वर्ल्ड टेलीविजन डे को सेलीब्रेट करने के लिए शुरू किया गया है जो एक निश्चित समय अवधि के लिए ही रहेगा।

फ्लिपकार्ट ने पुरानी टीवी सेट को एक्सचेंज करने के लिए लिस्ट जारी किया है।

 सीआरटी टेलीविजन पर आप 3000 रुपये तक के छूट का लाभ उठा सकते हैं।

 24-इंच और इससे नीचे के मॉडल पर आपको 6,000 तक का लाभ मिल सकता है.

 32-इंच और इससे नीचे के मॉडल की टीवी को एक्सचेंज करने पर 8,000 तक का लाभ मिल सकता है.

 43-इंच और इससे नीचे दिए गए मॉडल की टीवी पर12000 रूपये तक का लाभ.

 55 इंच और इससे नीचे दिए गए मॉडल की टीवी पर 20,000 तक का लाभ.

 56-इंच और इससे ऊपर के सभी मॉडल की टीवी एक्सचेंज करने पर 28,000 रूपये तक की लाभ.

स्मार्ट टीवी 55 इंच और ऊपर

1. Mi 55-inch 4K (2160x3840 पिक्सेल) अल्ट्रा एचडी टेलीविजन 5000 रूपये की छूट के साथ 54,999 रुपये में उपलब्ध है।

2. iFFALCON 55-inch 4K (2160x3840 पिक्सल) अल्ट्रा एचडी टेलीविज़न जिसका मूल्य 59 9 0 9 रुपये है, इसपर 17,991 का छूट उपलब्ध है.

3. डॉल्बी डिजिटल ऑडियो के साथ MarQ 55-inch 4K स्मार्ट टीवी 58,999 रुपये में आता है लेकिन इस सेल में ग्राहक इसे 39,999 रूपये में खरीद सकते हैं।

स्मार्ट टीवी - 49 इंच और 50 इंच

1. वॉयस सर्च फीचर के साथ Vu 49-inch 4K स्मार्ट टीवी की कीमत 56,000 रुपये है, जिसे 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

2. IFFALCON 49 इंच एफएचडी स्मार्ट टीवी ए + ग्रेड पैनेल के साथ 40,9 9 0 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, इस स्मार्ट टीवी पर 27,999 रूपये की भारी भरकम छूट है।

3. डॉल्बी डिजिटल ऑडियो के साथ MarQ 49-inch 4K स्मार्ट टीवी की कीमत 47,999 रुपये है। लेकिन इस सेल में यह शानदार टीवी 34,999 रूपये में उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today, on the occasion of World Television Day, Flipkart is offering its customers for sale from November 21 to November 25, 2018. This cell of Flipkart has just started to celebrate World Television Day, which will be for a certain time period.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X