Home
News

Flipkart की Mobiles Bonanza सेल शुरू, इन स्मार्टफोन पर भारी छूट

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट समय समय पर अपने यूजर्स के लिए सेल निकालती रहती है। जिसके चलते ग्राहक बेस्ट डील्स और डिस्काउंट के साथ शॉपिंग का आनंद उठा सकते हैं। एक बार फिर कंपनी ने सेल का आयोजन कर दिया है। फ्लिपकार्ट पर आज यानी 25 मार्च से Mobiles Bonanza सेल शुरू हो रही है। जो 28 मार्च तक चलेगी। सेल के दौरान ग्राहक Samsung, Realme, Xiaomi, Asus, Honor, Vivo, Oppo, Nokia जैसे काफी सारे ब्रांड के स्मार्टफोन्स को बेहतरीन डिस्काउंट, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।

Flipkart की Mobiles Bonanza सेल शुरू, इन स्मार्टफोन पर भारी छूट

बता दें, फ्लिपकार्ट ने सेल पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑफर्स को पहले ही लिस्ट कर दिया है। जिनमें Realme 2 Pro, Xiaomi Redmi 6, Asus Zenfone Max Pro M1, Honor 9 Lite के साथ काफी सारे स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। वहीं, "Master Blaster" ऑफर के चलते Asus Zenfone Max M2 और Redmi Note 5 Pro को भी कम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट ने अपने यूजर्स के लिए 99 रुपये कीमत में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन, 99 रुपये में बायबैक गारंटी, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसी डील्स को भी पेश किया है।

इन स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट द्वारा सेल पर दिए जा रहे ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक Realme 2 Pro स्मार्टफोन को 11,990 रुपये की कीमत के साथ खरीज सकते हैं। इसमें हैंडसेट का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल है। इसी के साथ ग्राहक Axis बैंक डिस्काउंट के साथ मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स का लुफ्त भी उठाया जा सकता है। बाकी स्मार्टफोन की बात करें तो सेल पर Redmi 6 को 7,499 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।

वहीं, Zenfone Max Pro M1 स्मार्टफोन पर 500 रुपये के डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। जिसके चलते फोन की कीमत 7,999 रुपये हो जाती है। फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान ग्राहक Realme 3 को 8,999 और Redmi Note 7 को 9,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें, ग्राहकों को सेल का ज्यादा से ज्यादा फायदा देने के लिए फ्लिपकार्ट ने Axis बैंक के साथ साझेदारी की है। जिसके चलते Axis बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए शॉपिंग करने पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today, the Mobile Bonanza cell is starting from March 25. Which will last until March 28. During the sale, customers will be able to buy smartphones such as Samsung, Realme, Xiaomi, Asus, Honor, Vivo, Oppo, Nokia, with a great discount, cashback and no-cost EMI option.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X