फ्लिपकार्ट पर मोबाइल सेल शुरू, 31 जुलाई तक मिलेगा भरपूर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर मंथ इंड सेल की शुरुआत हुई है। इस सेल का नाम Month-End Mobiles Fest है। इसमें फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड बहुत सारे स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। ये सेल आज यानि 26 जुलाई से शुरू हुई है और 31 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान अगर आप कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है।

इस सेल में शाओमी रेडमी, रियलमी, हॉनर, समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिया जा रहा है। आप फ्लिपकार्ट की साइट पर जाकर सभी फोन के ऑफर्स को कंपेयर कर सकते हैं और अपने लिए एक बेस्ट स्मार्टफोन चुनकर खरीद सकते हैं। इस सेल में वीवो का लेटेस्ट फोन Vivo Z1 Pro भी आप खरीद सकते हैं।
10,000 तक के स्मार्टफोन
इस सेल में Realme 3 डिस्काउंट के बाद 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध मिलेगा। इसके अलावा Realme C2 भी 5,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर आप खरीद सकते हैं। वहीं Honor 8C 7,999 रुपए, Honor 9N 8,999 की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा मोटो का Moto One Power स्मार्टफोन भी 10,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध मिलेगा।
Realme 3 Pro भी इस सेल के दौरान 13,999 रुपए में मिलेगा। वहीं इसी कीमत में आप Redmi Note 7 Pro को भी खरीद सकते हैं। शाओमी के नए फोन में से एक Redmi Note 7S पर भी यूज़र्स को एक हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को यूज़र्स 10,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं Honor 9N भी 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत से उपलब्ध है।
नो-कॉस्ट ईएमआई वाले स्मार्टफोन ऑफर्स
अगर आप शाओमी के नए सब ब्रांड पोको का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो उसके लिए भी एक अच्छा मौका है। इस सेल में आपको Poco F1 पर भारी छूट मिल जाएगी। इस स्मार्टफोन पर 6000 रुपए का बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन को आप 3000 रुपए की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
इस सेल में आपको Black Shark 2 पर भी डिस्काउंट ऑफर्स दिया जा रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए यूज़र्स 6,667 रुपए का नो-कॉस्ट ईएमआई भी दिया जा रहा है। इसका मतलब गेमिंग स्मार्टफोन के शौकिन यूज़र्स के लिए भी ये सेल काफी शानदार है। इन स्मार्टफोन के अलावा कुछ महंगे स्मार्टफोन पर भी ऑफर्स दिया जा रहा है। इनमें Honor 20, iPhone 8 Plus, Asus 6Z, Samsung Note 9, Oppo Reno 10X Zoom, Goole pixel 3A, Red Magic 3 जैसे बहुत सारे स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Samsung के स्मार्टफोन पर भी शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ Samsung S10 सीरीज पर भी यूज़र्स को ऑफर्स मिलेंगे। इस सेल में सैमसंग का एक स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy A80 है। इस स्मार्टफोन में दुनिया का पहला 48 मेगापिक्सल का रोटेटिंग कैमरा सेटअप है। इसकी कीमत 47,990 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








