Home
News

13 जून से शुरू होगी Flipkart Mega June Bonanza सेल, बंपर ऑफर के साथ घर लाएं ये सभी प्रोडक्ट्स

Flipkart पर 13 जून 2024 यानी कल से एक नई सेल की शुरुआत होने जा रही है। इस सेल को Mega June Bonanza नाम दिया गया है। Flipkart की इस सेल में यूजर्स को दमदार डील्स और बेहद ही कम कीमत में प्रोडक्ट्स को खरीदेना का मौका मिलेगा।

बता दें कि Flipkart ऐप पर इस सेल से जुड़ी सारी डिटेल्स भी आपको देखने को मिल जाएगी। यह सेल 13 जून से शुरू होकर 19 जून तक चलेगी। वहीं इस सेल के पोस्टर में स्मार्ट टीवी, फ्रिज, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, एसी और फर्नीचर को लिस्टेड किया गया है।

13 जून से शुरू होगी Flipkart Mega June Bonanza सेल

Father's Day से पहले स्टार्ट हुई सेल

कुछ दिन बाद यानी 16 जून को Father's Day है। ऐसे मौके पर बहुत सारे लोग अपने पिता के लिए कुछ ना कुछ खास गिफ्ट जरूर लेंगे और ये सेल ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है। शायद इसी वजह से Flipkart ने इस मौके का फायदा उठाने के लिए और लोगों को अपने पिता को कम कीमत में बेहतरीन तोहफा देने के लिए इस सेल को शुरू किया है।

इस सेल में स्मार्टफोन पर मिलेगी 40% की छूट

फ्लिपकार्ट अपनी इस सेल में स्मार्टफोन पर 40% की छूट देने जा रहा है। इससे जुड़ी समस्त जानकारी फ्लिपकार्ट ऐप पर लिस्टेड है। Flipkart Mega June Bonanza Sale में आप Samsung, Redmi, Vivo और OnePlue के साथ कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कई दूसरे ब्रांड के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका भी मिलेगा।

TV और AC पर भी मिल रहा बंपर ऑफर

Flipkart Mega June Bonanza की इस सेल में टीवी एंड एप्लाइसेंस पर बंपर ऑफर मिल रहा है। सेल के पोस्टर में बताया गया है कि यहां टीवी, एसी, फैंस और एयर कूलर को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। टीवी पर आपको इस सेल में 55 से 70 % तक की छूट दी जा रही है।

इसके अलावा एसी की शुरुआती कीमत 26, 490 रुपये लिस्टेड है। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स के अलावा Flipkart अपनी इस सेल में लाइफ स्टायल और फैशन पर भी बेहतरीन डील ऑफर कर रहा है, जहां से आप काफी कम कीमत में कपड़े और जूते आदि खरीद सकते हैं।

Flipkart Mega June Bonanza सेल में iPhone 15 पर भी मिलेगी डील

Flipkart सेल में iPhone 15 को भी लिस्टेड किया गया है। सेल के पोस्टर पर लिखा है कि यह अब तक की सबसे कम कीमत होगी। लेकिन इसकी कीमत कितनी होगी, इसके बारे में कोई फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Mega June Bonanza Sale will start from June 13, bring home all these products with bumper offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X