Flipkart Mobile Bonanza Sale: रेडमी, रियलमी, ओप्पो, मोटो सभी कंपनी के फोन पर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर रिपब्लिक डे सेल खत्म होने के बाद अब Mobile Bonanza Sale की शुरुआत हो गई है। इस सेल को 25 जनवरी से ही शुरू किया गया है और यह 29 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में अभी दो दिन का वक्त बाकी है। इसमें आपको कई स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिलेगा।

Flipkart Mobile Bonanza Sale
Flipkart Mobile Bonanza Sale के लिए ICICI Bank के साथ साझेदारी की गई है। इस सेल में के दौरान अगर आप किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
इसके अलावा आपको नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। इस सेल के दौरान कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी यूज़र्स को दी जाएगी और उसके साथ में एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जाएंगे। आपको बता दें कि यह सेल Qualcomm Snapdragon के द्वारा पॉवर्ड की गई है।
Realme C3
इस सेल में Realme C3 को 7,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में यूज़र्स को 4 जीबी तक रैम और 5000 एमएएच की बैटरी और एआई कैमरा सेटअप भी मिल जाएगा।
Realme 6 Pro
Realme 6 Pro की बात करें तो कंपनी इस फोन को 17,999 रुपए की जगह 15,999 रुपए में बेच रही है और आईसीआईसीआई बैंक से पेमेंट करने पर इस फोन को 14,999 रुपए में ही खरीदा जा सकता है। इस फोन में डुअल इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 720 के साथ आता है।
Mi 10t Series
इस सीरीज के फोन को भी काफी बड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस फोन की कीमत 39,999 रुपए है। इस सेल के दौरान 25,999 रुपए से ही इस फोन कीमत शुरू की जा रही है। इस फोन सीरीज की खास बात इसका 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप और 144Hz की रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है।
Motorola Razr 5G
इस फोन पर भी कंपनी इस सेल के दौरान 25,000 रुपए का बड़ा ऑफर दे रही है। इस फोन को सेल के दौरान 99,999 रुपए में खरीदा जा सकता है वहीं आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर इस फोन को 98,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खास बात इसकी मुड़ने वाली डुअल डिस्प्ले है।
Oppo Reno5 Pro 5G
ओप्पो कंपनी के इस नए फोन को भी फ्लिपकार्ट सेल के दौरान काफी सारे आकर्षित ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक से इस फोन को खरीदने पर 3,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन पर 12 महीने तक का नो कॉस्ट ईएमआई भी दिया जा रहा है।
वहीं सिर्फ 1 रुपए में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी इस फोन पर दी जा रही है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की तरफ से गारंटी बायबैक देने का भी ऑफर इस फोन पर उपलब्ध है। इसके अलावा 12 महीने के लिए 120जीबी तक का क्लाउड स्टोरेज भी इस फोन के साथ दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








