Home
News

आज रात तक चलेगी मोबाइल सेल, हरेक स्मार्टफोन पर अनेक डिस्काउंट और ऑफर्स

Flipkart Mobiles Bonanza सेल का अगर आप अभी तक फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो आपको बता दें कि आज आपके पास आखिरी दिन है। यह सेल 25 जनवरी से चल रही है। इस सेल में सैमसंग, रेडमी, रियलमी, मोटोरोला समेत लगभग सभी कंपनियों के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

आज रात तक चलेगी मोबाइल सेल, हरेक स्मार्टफोन पर अनेक डिस्काउंट और ऑफर्स

आप किसी भी कंपनी के स्मार्टफोन पर आज रात के 12 बजे से पहले तक काफी डिस्काउंट ऑफर्स पा सकते हैं। इसके अलावा भी अगर आप अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर पाना चाहते हैं तो आपको किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने के बाद आईसीआईसीआई बैंक से पेमेंट करना होगा। ऐसा करने पर आपको 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट दे दिया जाएगा।

एक फोन पर अनेक डिस्काउंट

अगर आप किसी भी फोन को खरीदने के लिए और भी ज्यादा डिस्काउंट पाना चाहते हैं तो आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप किसी भी पुराने फोन के बदल अच्छा-खासा डिस्काउंट पा सकते हैं। इन सबके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। इस सेल के दौरान कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी यूज़र्स को दी जाएगी और उसके साथ में एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जाएंगे। आपको बता दें कि यह सेल Qualcomm Snapdragon के द्वारा पॉवर्ड की गई है।

Oppo Reno5 Pro 5G

Oppo Reno5 Pro 5G ओप्पो कंपनी के इस नए फोन को भी फ्लिपकार्ट सेल के दौरान काफी सारे आकर्षित ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक से इस फोन को खरीदने पर 3,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन पर 12 महीने तक का नो कॉस्ट ईएमआई भी दिया जा रहा है।

वहीं सिर्फ 1 रुपए में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन भी इस फोन पर दी जा रही है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की तरफ से गारंटी बायबैक देने का भी ऑफर इस फोन पर उपलब्ध है। इसके अलावा 12 महीने के लिए 120जीबी तक का क्लाउड स्टोरेज भी इस फोन के साथ दिया जा रहा है।

Mi 10t Series

इस सीरीज के फोन को भी काफी बड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस फोन की कीमत 39,999 रुपए है। इस सेल के दौरान 25,999 रुपए से ही इस फोन कीमत शुरू की जा रही है। इस फोन सीरीज की खास बात इसका 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप और 144Hz की रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है।

Realme 6 Pro

Realme 6 Pro की बात करें तो कंपनी इस फोन को 17,999 रुपए की जगह 15,999 रुपए में बेच रही है और आईसीआईसीआई बैंक से पेमेंट करने पर इस फोन को 14,999 रुपए में ही खरीदा जा सकता है। इस फोन में डुअल इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 720 के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you have not been able to take advantage of the Flipkart Mobiles Bonanza cell yet, then tell you that today is your last day. This cell has been running since 25 January. In this cell, discounts are being offered on the smartphones of almost all companies including Samsung, Redmi, Realme, Motorola.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X