Flipkart Mobile Bonanza Sale का अंतिम दिन, स्मार्टफोन पर बेस्ट ऑफर
साल 2020 खत्म होने जा रहा है और ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का मन बना रहा है तो आपके लिए शानदार मौका है। Flipkart Mobile Bonanza Sale आज यानि 10 दिसंबर को खत्म होने वाली है। इसीलिए ये मौका अपने हाथ से न जाने दें। चलिए इस बेहतरीन सेल में मिलने वाले फोन और फायदों के बारे में बताते हैं।
Mi 10T
ये फोन हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस फोन की यूं तो 35,999 रुपये है लेकिन आप इसे फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानि फोन पर आपको पूरे 5,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आपको एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है यूजर्स 2,000 रुपये का अतिरिक्त ऑफ ले सकते हैं। साथ ही ICICI यूजर्स को 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।
Apple iPhone SE
इस फोन पर सेल में 7,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को 32,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। जबकि फोन की कीमत 39,999 रुपये है।
ASUS ROG Phone 3
ये एक बेहतरीन गेमिंग फोन है। फोन की शुरुआत 44,999 रुपये से होती है। इसके हाई एंड 12GB RAM वेरिएंट को 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 47,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy F41
सेल के दौरान आप सैमसंग के इस फोन पर 4500 रुपए का डिस्काउंच मिल रहा है। फोन की एमआरपी 19,999 रुपये है लेकिन आज सेल में आप इसे 15,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Moto Razr 4G
Flipkart Mobile Bonanza Sale में मोटोरोला Moto Razr 4G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये फोन 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। फोन में 6.2 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन Qualcomm Snapdragon 710 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को Bonanza Sale में 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








