Flipkart Mobile Bonanza Sale कल होगा शुरू, इन स्मार्टफोन में मिलेंगे शानदार ऑफर्स
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट कंपनी Flipkart Mobile Bonanza Sale की तैयारी कर रही है। सेल की शुरूआत कल यानि सोमवार से होगी। इस सेल में ग्राहक कई स्मार्टफोन्स, शानदार डील्स और बंपर छूट का फायदा उठा सकेंगे। ग्राहक खासतौर पर Asus, Xiaomi, Realme, Nokia, Google और अन्य कंपनियों के फोन पर बंपर ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे। जो ग्राहक फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल का फायदा नहीं उठा सकें, वह फिर से Google Pixel 2 XL और Asus ZenFone Max Pro M1 समेत कई स्मार्टफोन सस्ते में खरीद सकेंगे।

बता दें, Flipkart Mobile Bonanza Sale 19 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। Flipkart Mobile Bonanza Sale में ग्राहक 99 रुपये का भुगतान कर फ्लिपकार्ट कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान खरीद सकते हैं। यह प्लान थेफ्ट प्रोटेक्शन के साथ आता है। जिससे यूजर्स को फोन चोरी होने की परेशानी से राहत मिलेगी। वहीं, Flipkart Sale में एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
Flipkart Mobile Bonanza Sale के ऑफर्स
ग्राहक Realme 2 Pro को 13,990 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। हालांकि, इसका हर वेरिएंट कितने रुपये में उपलब्ध होगा, यह अभी पता नहीं लग पाया है। Oppo के सब ब्रांड रियलमी का बजट स्मार्टफोन Realme C1 भी सेल का हिस्सा होगा। वहीं, Xiaomi Poco F1 स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर के चलते ग्राहकों को 2,000 रुपये की छूट दी जाएगी। सेल के दौरान असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का 3 जीबी रैम वेरिएंट 9,999 रुपये में बेचा जाएगा, इस फोन की एमआरपी 10,999 रुपये है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी वाले वेरिएंट को 12,999 रुपये के बजाय 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
बता दें, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी सेल का हिस्सा होगा। हालांकि स्मार्टफोन के इस वेरियंट को ऑफर के बाद कितनी कीमत में बेचा जाएगा, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। सेल के दौरान Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कि वैसे तो फोन की एमआरपी 14,999 रुपये है, लेकिन अभी हाल ही में शाओमी ने फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है।
इन स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स
वहीं, Nokia 8 Sirocco की कीमत में हाल ही में 13,000 रुपये की कटौती की गई है। नोकिया 8 सिरक्को को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कीमत में कटौती के बाद यूजर्स इस हैंडसेट को 36,999 रुपये में खरीद सकेंगे। सेल के दौरान एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर यूजर्स Flipkart Mobile Bonanza सेल के दौरान 4जी फोन खरीदने के लिए 3जी फोन वापस करते हैं तो यूजर्स को कम से कन 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
गौर करने वाली बात यह है कि ये ऑफर केवल चुनिंदा हैंडसेट के लिए होगा। बता दें, LG Q Stylus के साथ 5,000 रुपये, Vivo X21 (6 जीबी/ 128 जीबी) पर 6,000 रुपये, Vivo V11 और Vivo V11 Pro पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा।
फ्लिपकार्ट की सेल में Vivo V9 Pro 2,000 रुपये की छूट के बाद 15,990 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, Vivo V9 Youth हैंडसेट 11,990 रुपये में उपलब्ध होगा। Oppo A71k का 3 जीबी वेरिएंट 8,990 रुपये और LG K9 4जी एलटीई का 2 जीबी वेरिएंट छूट के बाद 6,299 में बेचा जाएगा। Yu Ace स्मार्टफोन Flipkart Mobile Bonanza सेल के दौरान 5,499 रुपये में खरीदा जा सकेंगे। बता दें, Panasonic P101, Panasonic P90, Micromax Bharat 5 Pro, iVoomi iPro, Micromax Spark Go, Yu Yureka Note, iVoomi Z1 और Micromax Canvas Infinity जैसे बजट स्मार्टफोन्स को भी सेल में सस्ती कीमत पर खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








