6,000 रुपए से भी कम में खरीदें 64 मेगापिक्सल कैमरा वाला Realme XT
Realme ने अपना एक नया स्मार्टफोन Realme XT हाल ही में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को लॉन्च किए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए है। इस स्मार्टफोन में काफी सारे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप इस स्मार्टफोन को अबतक के सबसे शानदार ऑफर्स के साथ खरीदना चाह रहे हैं तो आपके पास आज का एक आखिरी दिन है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन पर 10,000 रुपए से ज्यादा की छूट मिल रही है, जो सिर्फ आज रात तक ही मिलेगी।

Flipkart Mobile Festive Offers sale
दरअसल, फ्लिपकार्ट ने बिग दिवाली सेल खत्म होने के बाद कल यानि 30 अक्टूबर को एक बार फिर Flipkart Mobile Festive Offers sale शुरू की है। ये सेल दो दिन तक चलेगी, लिहाजा आज ही इसका आखिरी दिन है। इस मोबाइल सेल में फ्लिपकार्ट पर काफी सारे स्मार्टफोन्स काफी सारे अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं लेकिन सबसे बढ़िया ऑफर्स में से एक रियलमी एक्सटी पर मिल रहा है।
अगर आप रियलमी के इस स्मार्टफोन Realme XT को ऑफर्स के साथ खरीदना चाह रहे हैं तो बिना वक्त गवाएं आज रात तक में इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट की साइट पर जाकर बुक कर लें। इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपए है, इसमें यूज़र्स को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का है। इस स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपए है। इनके अलावा इस फोन का सबसे हाई वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 18,999 रुपए है।
Realme XT पर 10,000 से ज्यादा का ऑफर
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कुछ ऑफर्स के साथ 10,800 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया है। ये ऑफर इन दोनों स्मार्टफोन वेरिएंट पर है। आप इन दोनों स्मार्टफोन वेरिएंट पर 10,800 रुपए का एक्सचेंज ऑफर पा सकते हैं। इस तरह से ये दोनों स्मार्टफोन आपको 6,000 रुपए से भी कम की कीमत में मिल जाएंगे। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट पर यूज़र्स को नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिल रही है।
Realme XT की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया है, जो इस फोन की सबसे खास बात है। इसके अलावा भी इस फोन के बैक साइड में कंपनी ने एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2-2 मेगापिक्सल का एक मैक्रो और पोर्ट्रेट लेंस भी दिया है। इस तरह से कंपनी ने इस फोन में कुछ 4 कैमरों का सेटअप दिया है, जिसमें एक कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है।
Realme XT की स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.4 इंच की एक Super AMOLED डिस्प्ले भी दिया है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 712 SoC दिया गया है, जो फोन के तीनों वेरिएंट में आता है।
इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें कंपनी ने Android 9 Pie बेस्ड ColorOS6 स्किन भी दी है। इस स्मार्टफोन में एक 4000 एमएएच की एक बैटरी भी दी गई है, जो 20 वॉट के एक VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को आप दो कलर में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस फोन को दो कलर वेरिएंट Pearl White और Pearl Blue में पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








