Flipkart Mobiles Bonanza Sale 2020: 60% डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन्स
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपनी Flipkart Mobiles Bonanza Sale की शुरूआत कर दी है। सेल के दौरान कस्टमर्स कई बेहतरीन स्मार्टफोन पर डिस्काउंट पा सकते हैं और काफी सस्ते दाम पर स्मार्टफोन्स को घर ले जा सकते हैं। डिस्काउंट के साथ साथ Mobiles Bonanza Sale में कुछ बंडल्ड ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये सेल पांच दिनों तक जारी रहेगी। 17 फरवरी से सेल का आगाज़ हो चुका है।

फ्लिपकार्ट ने सेल के दौरान एक्सिस बैंक से पार्टनरशिप की है और इसीलिए एक्सिस बैंक के ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। आपकी सुविधा के लिए gizbot hindi ने Flipkart Mobiles Bonanza Sale 2020 में मिलने वाले शानदार ऑफर्स वाले स्मार्टफोन की एक लिस्ट तैयार की है।
इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है बेस्ट ऑफर
Samsung Galaxy A50
कीमत: 12,999 रुपये (एमआरपी 21,000 रुपये)
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी ए50 को लिस्ट किया गया है। इसके 4 जीबी, 64 जीबी वाले वेरियंट को बोनांज़ा सेल में 12,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि इसकी मार्केट कीमत 21,000 रुपये है। स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। यानि पुराने फोन का एक्सचेंज कराने पर आपको 12,950 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। बता दें कि गैलेक्सी ए50 में तीन रियर कैमरे, सुपर एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है।
Apple iPhone XS
कीमत: 54,999 रुपये (एमआरपी 89,900 रुपये)
बेहतरीन ऑफर्स के साथ लिस्ट हुए स्मार्टफोन सेल में आईफोन 10एक्सएस को भी शामिल किया गया है। जहां इस स्मार्टफोन की एमआरपी 89,900 रुपये है वहीं इसे सेल में 54,999 रुपये में बेचा जा रहा है। याद करा दें कि इस फोन को इस कीमत के साथ पहले भी बेचा गया है तो ऐसे में अगर आप पहले ये स्मार्टफोन नहीं खरीद पाएं तो आपको ऐप्प्ल का ये मॉडल खरीदने का एक बार फिर से बेहतरीन मौका मिल रहा है। iPhone XS में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह दो 12 मेगापिक्ल के रियर सेंसर और एक 7 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
Oppo Reno 10X Zoom
कीमत: 26,990 रुपये (प्रीपेड डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत)
अब आपको बताते हैं बोनांज़ा सेल के तीसरे स्मार्टफोन के बारे में जिसका नाम है ओप्पो रेनो 10X ज़ूम। हालांकि इसकी मार्केट कीमत 41,990 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट आपको इस स्मार्टफोन को 26,990 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है।
वहीं, अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो आपको सस्ती कीमत के साथ 10,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन पर 14,050 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर भी रखा गया है। साथ ही Flipkart की ओर से चुनिंदा प्लेटफॉर्म के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध है। तो है ना कमाल का ऑफर!
Google Pixel 3a (4GB, 64GB)
कीमत: 27,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये)
39,999 रुपये की कीमत के साथ पेश होने वाले स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 3ए को 27,999 रुपये में बेचा जाएगा। Google Pixel 3a स्मार्टफोन में 5.6 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें 12.2 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। साथ ही स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर से पावर्ड है।
Asus 6Z
कीमत: 26,999 रुपये (एमआरपी 38,999 रुपये)
बोनांज़ा सेल में Asus 6Z को भी लिस्ट किया गया है और दावा किया जा रहा है कि Asus 6Z सेल में उपलब्ध होने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन 6.39 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस है और इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया है। 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ स्मार्टफोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल में इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 26,999 रुपये में बेचा जा रहा है जबकि इसकी एमआरपी 38,999 रुपये है।
Realme XT
कीमत: 14,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये)
रियलमी एक्सटी का मार्केट प्राइस 16,999 रुपये रूपए है लेकिन सेल में फोन पर 2,000 रूपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी।बता दें कि Realme XTमें क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन की 6.4 इंच का डिस्प्ले है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,050 रुपये का तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Samsung Galaxy S9
कीमत: 22,999 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये)
सैमसंग गैलेक्सी एस9 को सेल में एक बार फिर से कम कीमत में पेश किया गया है। स्मार्टफोन की कीमत 62,500 रुपये है लेकिन सेल में इसपर फ्लैट 60% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 22,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 14,050 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 5.8 इंच का क्वाड-एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है। अगर कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








