Flipkart Mobiles Bonanza Sale: टॉप तीन स्मार्टफोन पर बेस्ट डिस्काउंट ऑफर्स
Flipkart Mobiles Bonanza Sale की शुरुआत कल यानि 26 अगस्त को हो चुकी है। ये सेल 28 अगस्त तक चलेगी। तीन दिनों के इस सेल का आज दूसरा दिन है। इस सेल में बहुत सारे स्मार्टफोन को अच्छे-खासे डिस्काउंट में बेचा जा रहा है। इसके अलावा भी आपको अनेक तरह के ऑफर्स इस सेल में मिल जाएंगे।
Flipkart Mobiles Bonanza Sale
इस सेल के दौरान अगर आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करेंगे तो आपको 1000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगी। इसके अलावा भी अलग-अलग स्मार्टफोन्स पर अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आइए आपको कुछ स्मार्टफोन्स और उस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
iPhone SE (2020)
इस फोन में इस वक्त एमआरपी कीमत ₹42,500 है लेकिन इस फोन को फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनज़ा सेल के दौरान ₹35,999 रुपए में बेचा जाएगा। इसके अलावा इस फोन में आपको ₹13,200 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। वहीं इसमें आपको नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। इस फोन की खास बात छोटा आईफोन और बड़ी पर्फोमेंस है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 7 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi K20
इस लिस्ट में दूसरा फोन रेडमी के20 है। इस फोन को भी एमआरपी ₹24,999 रुपए है लेकिन इसे आप ₹19,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस तरह से आपको इस फोन पर ₹5,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। इस फोन की खास बात इसका बेस्ट प्राइस में सुपरफास्ट फ्लैगशिप फोन होना है। इसमें 48 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस कीमत में कंपनी ने इस फोन में 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट यूज़र्स को मिलेगा।
Poco X2
इस लिस्ट में तीसरा फोन Poco X2 है। इस फोन का एमआरपी ₹18,999 रुपए है। इसे इस सेल में ₹17,499 रुपए में पेश किया जा रहा है। लिहाजा इस फोन में यूज़र्स को ₹1,500 रुपए का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन की खास बात इसका SmoothAF अनुभव है। इस फोन में कंपनी ने 64 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ इस फोन में 120Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








