Flipkart Mobile's Year End: 31 दिसंबर तक अनेकों स्मार्टफोन पर भरपूर डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Mobile's Year End Sale का आयोजन किया गया है। इस सेल में आप Poco X3, Moto G9, Poco C3, Vivo V20 Pro, Tecno Spark Power 2 Air, iPhone XR, iPhone SE (2020) और Motorola Razr (2019) जैसे स्मार्टफोन्स को किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं। डिस्काउंट के साथ साथ ICICI और HSBC बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करने से आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। सेल की शुरुआत 29 दिसंबर से हो चुकी है और कल यानि 31 दिसंबर तक लाइव रहेगी।

Flipkart Mobile's Year End सेल
Flipkart Mobile's Year End सेल के लिए खास माइक्रोसाइट बनाई गई है, जिससे पता चलता है कि Poco X3 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। जिसके बाद फोन की कीमत 15,999 रुपये हो जाएगी।वहीं इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प को 16,999 और 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Poco C3 के बेस वेरियंट 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज को 6,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन पर 500 रुपए का डिस्काउंट है। इसके अलावा 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है।
Poco M2 के 64 जीबी और 128 जीबी विकल्पों की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये और 10,999 रुपये हो गई है। यानि इनपर 1000 रुपए का डिस्काउंट रखा गया है।
वहीं, Poco M2 Pro के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये हो गई है। वहीं इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 13,999, 15,999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है।
Oppo A31 (2020) के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 500 रुपए के डिस्काउंट के साथ 10,990 रुपये हो गई है। साथ ही, Oppo Reno 2F पर भी 1,000 रुपए की छूट उपलब्ध है।
Moto G9 को 500 रुपए की छूट के साथ 10,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, Motorola Razr (2019) 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
सेल के दौरान iPhone XR को आप 47,900 रुपये के बजाय 38,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसीतरह iPhone SE (2020) पर भी 6,901 रुपये की छूट है, जिसके बाद फोन को 32,999 रुपये हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications