Flipkart National Shopping Days Sale: स्मार्टफोन समेत सभी प्रॉडक्ट्स पर भरपूर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर नेशनल शॉपिंग डेय्स सेल की शुरुआत हो गई है। ये सेल 8 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगी। इस सेल का इंतजार ग्राहक काफी दिनों से कर रहे थे। हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ई-कॉमर्स कंपनियां सेल का आयोजन करती है, जिसमें कई तरह के प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट्स और ऑफर्स देती है।

इस बार भी फ्लिपकार्ट कंपनी ने National Shopping Days Sale का आयोजन किया है। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक आइटम्स, गैजेट्स, विरेएबल्स, क्लॉथ्स समेत कई चीजों पर ऑफर्स मिल रहा है। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने
आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से खरीदारी की पेमेंट करने पर आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक का ये ऑफर ईएमआई पर भी मान्य है।
लिहाजा अगर आपके पास ICICI बैंक का कार्ड है तो आपके पास डबल फायदा उठाने का मौका है। आप इस सेल के जरिए कई सारी चीजों को सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। उन सभी प्रॉडक्ट में से कुछ खास प्रॉडक्ट्स पर मिलने वाले कुछ खास ऑफर्स के बारे में हम आपको बताते हैं।
स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स
शाओमी के Redmi K20 सीरीज के सभी वेरिएंट पर 1000 रुपए का ऑफर दिया जा रहा है, जिसके साथ आईसीआईसीआई कार्ड का ऑफर अलग रहेगा।
- Redmi Note 7S पर 2000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।
- Realme 3 Pro पर कंपनी 4000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।
- Motorola One Vision पर भी इस सेल में 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- इन स्मार्टफोन के अलावा भी कई स्मार्टफोन्स पर इस सेल में काफी सारे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Smart TVs and Appliance
अलग-अलग कंपनियों के स्मार्ट टीवी पर भी खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस सेल में Mi Smart TV की कीमत 12,499 रुपए से शुरू हो रही है। वहीं Samsung LED TVs की कीमत 14,499 रुपए से शुरू हो रही है। इसके अलावा Thomsan LED TVs को आप इस सेल में सिर्फ 6,999 रुपए की शुरुआती कीमत में भी खरीद सकते हैं।
इसी तरह से LG, iFFALCON की टीवी पर भी अच्छा-खासा ऑफर दिया जा रहा है। आपको बता दें कि इन सभी टीवी पर अलग-अलग तरह से ईएमआई के ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं। स्मार्ट टीवी के अलावा ग्राहक इस सेल में वॉशिंग मशीन, फ्रीज, रेफ्रीजेटर, एसी, प्रेस, वॉटर प्रूरिफायर, माइक्रोवेव जैसी चीजों पर भी अच्छा-खासा डिस्काउंट पा सकते हैं।
Headphone and Speaker
अगर आप हेडफोन और स्पीकर खरीदना चाहते हैं तो भी ये टाइम आपके लिए काफी अच्छा है। हेडफोन और स्पीकर में भी 70% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपको इनमें ICICI बैंक कार्ड का डिस्काउंट ऑफर और ईएमआई ऑफर्स भी अलग से मिलेंगे।
Fashion Products
इन सभी चीजों के अलावा अगर आप फैशन के प्रॉडक्ट्स जैसे कपड़े वगैरह भी खरीदना चाहते हैं तो उसमें भी आपको डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। फैशन के साथ-साथ अगर आप घरेलू सामान जैसे बेडशीट, टॉवल, मैटरेस जैसी चीजें खरीदना चाहते हैं तो उसमें भी काफी ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








