Xiaomi Redmi Note 5 पर यहां मिल रही है बेस्ट डील
ई-कॉमर्स वेबसाइट्स फ्लिपकार्ट ने अपने कस्टमर्स के लिए बिग शॉपिंग डेज सेल का आयोजन किया है। ये सेल 13 मई से शुरू हो चुकी है और 16 मई तक चलेगी। चार दिनों तक चलने वाली फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, पावर बैंक, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।
अगर आप स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि फ्लिपकार्ट सेल में प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाले टॉप ब्रांड स्मार्टफोन जैसे गूगल, आसुस और सैमसंग जैसे स्मार्टफोन को 26000 रुपए तक के डिस्काउंट के साथ खऱीदा जा सकता है।

हालांकि अगर आप बजट स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट सेल में शाओमी रेडमी नोट 5 को खऱीदना आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में रेडमी नोट 5 की ओपन सेल चल रही है। इस सेल शाओमी रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो पर उनकी कीमत का 10 परसेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
रेडमी नोट 5 के 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपए है, जिसे इस सेल में एचडीएफसी बैंक से भुगतान करने पर10 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इस फोन को 10,799 रुपए में खरीदा जा सकता है।
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के फीचर्स और स्पेक्स
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99-इंच की फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है, जो 2160X1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। और इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 होगा। इस फोन का डिसप्ले 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा। डिजाइन की बात करें, तो इस फोन को राउंड ऐजेस के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन को दो कलर वेरिएंट में पेश किया है, जो ब्लैक और गोल्ड कलर में आता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इस फोन को 4जीबी और 6जीबी रैम के साथ पेश किया गया है।

इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो फोन के दोनों ही वेरिएंट में 64GB स्टोरेज पेश किया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो फोन में डुअल कैमरा दिया है। इसका 12 मेगापिक्सल कैमरा सोनी IMX 486 सेंसर के साथ दिया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा डेप्थ इंफोर्मेंशन कैप्चर करता है। इस फोन के कैमरा से लो लाइट फोटोग्राफी की जा सकती है। फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा होगा, जिसमें सोनी IMX376 सेंसर दिया होगा। ये कैमरा एलईडी फ्लैश, बोकेह इफेक्ट और ऐज डिटेक्शन फीचर्स के साथ आता है। इस फोन का कैमरा आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस ब्यूटूफिकेशन फीचर के साथ आता है।
रेडमी नोट 5 एंड्रॉइड 8.0 बेस्ड MIUI 9 ओएस पर रन करता है। कंपनी ने कहा कि जल्द ही सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इस फोन में फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर दिया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 14 घंटों का प्लेबैक देती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








