Home
News

फ्लिपकार्ट मोटो डेज़ सेल में 5000 रुपए डिस्काउंट पर मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन

By Neha

अगर आप दमदार फीचर्स का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन उस फोन की कीमत आपके बजट से बाहर है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस समय कई ई-कॉमर्स साइट स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दे रही हैं और टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर कैशबैक भी ऑफर कर रही हैं।

फिलहाल हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन रिटेल सेलर फ्लिपकार्ट पर चल रहे मोटो डेज सेल की। इस सेल में मोटो के बजट स्मार्टफोन Moto E4 plus, Moto X4 और Moto Z2 play को 5000 रुपए तक फ्लेट डिस्काउंट और ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट मोटो डेज़ सेल में 5000 रुपए डिस्काउंट पर मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन

22 फरवरी से 24 फरवरी तक फ्लिपकार्ट मोटो डेज़ सेल-

22 फरवरी से 24 फरवरी तक फ्लिपकार्ट मोटो डेज़ सेल-

स्मार्टफोन यूजर्स के बीच मोटोरोला ब्रांड काफी पॉपुलर है। मोटो फैन्स खासतौर पर दमदार बैटरी के लिए मोटो स्मार्टफोन पसंद करते हैं। अगर आप भी मोटोरोला स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि फ्लिपकार्ट मोटो डेज सेल 22 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 24 फरवरी तक चलेगी। आइए जानते हैं कि किस स्मार्टफोन पर क्या ऑफर है।

Moto Z2 play-

Moto Z2 play-

फ्लिपकार्ट मोटो डेज़ सेल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट मोटो जे़ड2 प्ले पर मिल रहा है। इस फोन को 27,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को 5000 रुपए डिस्काउंट के साथ 22,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसमें इस फोन को 20,000 रुपए तक की छूट पर खरीद सकते हैं।

Moto E4 plus-

Moto E4 plus-

मोटो के इस फोन को भारत में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। इस फोन का लॉन्च प्राइस 9,999 रुपए था। 500 रुपए डिस्काउंट के बाद फ्लिपकार्ट से इसे 9,499 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन पर 9000 रुपए तक एक्सचेंज ऑफर डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 499 रुपए रह जाएगी।

Moto X4-

Moto X4-

मोटो एक्स4 पर फ्लिपकार्ट मोटो डेज़ सेल में 2000 रुपए डिस्काउंट मिल रहा है। मोटो ने पिछले साल इस फोन को नवंबर में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 20,999 रुपए थी। अब डिस्काउंट के बाद इस फोन को 18,999 रुपए में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर में 19,500 रुपए की छूट मिल रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart ne 22 se 24 february tak Flipkart Moto Days sale organized ki hai jisme Moto budget smartphone par discount aur offers milenge.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X