iPhone खऱीदने का शानदार मौका, 8000 रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट ने साल 2018 की पहली सेल 'रिपब्लिक डे सेल' का आगाज कर दिया है। इस सेल में स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स औऱ डिस्काउंट पेश किए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट की ये सेल 21 जनवरी रविवार से शुरू हो चुकी है, जो 23 जनवरी तक चलेगी।
आज इस सेल के दूसरे दिन आईफोन पर खास डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। अगर आप काफी समय से आईफोन लेने का सोच रहे थे, लेकिन आपका ये आपके बजट के बाहर था, तो इस सेल में आपके पास ऐपल आईफोन खऱीदने का शानदार मौका है।

फ्लिपकार्ट सेल में ऐपल आईफोन 7 के 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट पर फ्लेट 8001 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। आईफोन 7 की कीमत 49000 रुपए है। फ्लिपकार्ट पर इसे आप 40,999 रुपए में खऱीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खऱीदने पर 20,000 रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट दे रही है।
इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 7 पर अन्य ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा रेग्यूलर एक्सचेंज ऑफर के तहत अलग से 2000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन को सिटी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खऱीदने पर एक्स्ट्रा 10 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं एक्सिस बैंक से इस फोन के लिए भुगतान करने पर 5 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा।
फ्लिपकार्ट ने इस ऑफऱ के लिए ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe से साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत फोनपे से आईफोन 7 के लिए पेमेंट करने पर फोन की कीमत पर 15 परसेंट कैशबैक मिलेगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट सेल में आइफोन 7 पर ये ऑफऱ सिर्फ लिमिटेड समय के लिए है। डिस्काउंट के साथ आप आईफोन 7 के ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट को खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट की इस तीन दिवसीय सेल में आईफोन के अलावा बजट स्मार्टफोन जैसे शाओमी रेडमी नोट 4, हॉनर 9 लाइट और सैमसंग ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








