Flipkart Sale: इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट पर 70,000 रुपए तक डिस्काउंट
फेस्टिव सीजन के आते ही सभी ई-कॉमर्स कंपनियां सेल का आयोजन करने लगती हैं। इस सेल में अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए ये कंपनियां कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर्स भी देती हैं। इस बार फ्लिपकार्ट, अमेजन के अलावा पेटीएम मॉल भी अपने यूजर्स के लिए खास तरह के डिस्काउंट और ऑफर लाया है। वैसे यहां हम आपको बता रहे हैं फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

बता दें कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल 20-24 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, गारमेंट, अपैरल, मोबाइल समेत तमाम आइटम्स पर ढेरों ऑफर में मिल रहें है।
स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट-
फ्लिपकार्ट अपने खऱीदारों को टॉप ब्रांड स्मार्टफोन जैसे मोटोरोला, एचटीसी, सैमसंग, पैनासोनिक और Sansui Horizon आदि को कम कीमत में पेश कर रही है।
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर 70,000 रुपए की छूट-
फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन और गैजेट्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 70,000 रुपए की छूट दे रही है। टेलीविजन, एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे आइटम्स पर 70% तक की छूट मिल रही है, जो बाजार से काफी कम है।
लग्जरी ब्रांड पर 50% डिस्काउंट-
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल में लेटेस्ट फैशन अपैरल के पेपे, लेवाइस, यूसीबी जैसे 500 से ज्यादा ब्रांड शामिल हैं। फ्लिपकार्ट की सेल में टाइमेक्स की घड़ियों पर 50 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है, वहीं मोबाइल के पावर बैंक, बेडशीट्स पर 50% तक, बैग्स और फ्लोर लैंप्स पर 40% तक की छूट मिल रही है।
अमेजन और पेटीएम मॉल भी दे रहे हैं ऑफर्स-
फ्लिपकार्ट के अलावा अमेजन और पेटीएम भी सेल का आयोजन कर रहे हैं। अमेजन अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 21-24 सितंबर के बीच आयोजित कर रहा है। वहीं पेटीएम मॉल की सेल 20 सितंबर से 23 तक चलेगी। इस दौरान कंपनी 501 करोड़ रुपए तो कैशबैक देने में ही खर्च करने वाली है। कंपनी का दावा है कि वह हर रोज 25 खरीदारों को 100 परसेंट कैशबैक देगी।


Click it and Unblock the Notifications








