Home
News

4000 रुपए में घर ले आएं नया Xiaomi Mi Mix 2, फ्लिप्कार्ट ऑफर

By Agrahi

स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने स्मार्टफोन को किसी न किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध कराती हैं। फोन की सेल के शुरू होने के साथ ही इन स्मार्टफोन पर कई सारे लॉन्च ऑफर भी पेश किए जाते हैं। इन दिनों अमेज़न और फ्लिप्कार्ट दोनों ही एक से बढ़कर एक ऑफर देकर अपने ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। इन ऑनलाइन साइट्स पर आपको लेटेस्ट डिवाइस पर भी अच्छा डिस्काउंट मिलता है।

फ्लिप्कार्ट भी इसी तरह कई स्मार्टफोन पर ऑफर्स पेश कर रही है। कभी फोन की कीमत कम करके तो कभी उन पर बंपर एक्सचेंज ऑफर देकर ग्राहकों को लुभा रही है।

4000 रुपए में घर ले आएं नया Xiaomi Mi Mix 2, फ्लिप्कार्ट ऑफर

श्याओमी मी मिक्स 2 पर ऐसे ही कुछ आकर्षक ऑफर लेकर फ्लिप्कार्ट हाजिर है। इन ऑफर्स में नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर शामिल हैं।

4000 रुपए से शुरू है No cost EMI

4000 रुपए से शुरू है No cost EMI

श्याओमी के इस स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर उपलब्ध है। यह ईएमआई 4000 रुपए से शुरू होती है। यानी कि आप केवल 4000 रुपए में यह फोन घर ला सकते हैं। यह EMI आपको 9 महीने तक देनी होगी। बता दें कि इसमें आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं पड़ता है।

अन्य EMI

अन्य EMI

बाकी EMI ऑफर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर फ्लिप्कार्ट अन्य EMI भी दे रही है। इस पर आपको अतिरिक्त कॉस्ट भी पड़ेगा। यह EMI 1,231 रुपए प्रति महीने से शुरू होगी।

एक्सचेंज ऑफर

एक्सचेंज ऑफर

फ्लिप्कार्ट श्याओमी के इस स्मार्टफोन पर 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। जिसके तहत, आप अपने पुराने फोन को देकर इस नए स्मार्टफोन को अधिकतम 20,000 रुपए तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन

Mi Mix 2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले दिया गया है, इस फोन के कॉर्नर राउंड हैं। इस फोन का डिस्प्ले किनारों पर राउंड नहीं है लेकिन इसके ऊपर दिया गया ग्लास साइड्स पर राउंड है। इसका रेसोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल है और एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 दिया गया है। मी मिक्स 2 में एक बड़ी स्क्रीन है जो कि इस फोन की ख़ूबसूरती को बढ़ाती है। मी मिक्स 2 में 12मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर रियर साइड में दिया गया है। यह f/2.0 अपर्चर और 4 एक्सिस OIS के साथ आता है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें LED डूअल फ़्लैश भी है। फोन के फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जो कि face रिकग्निशन के साथ आता है। मी मिक्स 2 में 64 बिट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 SoC दिया है जिसके साथ है अड्रेनो 540 ग्राफ़िक्स यूनिट है। इस डिवाइस में MIUI 9 दिया गया है जो कि एंड्रायड नॉगट पर आधारित है। फोन में 3400mAh बैटरी है और इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी LTE, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm जैक जैसे और भी ऑप्शन हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart offers Mi Mix 2 at starting EMI of rs 4000 per month. This is a special offer by Flipkart. There are other exciting exchange offers on the smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X