Home
News

फ्लिपकार्ट पर OwnYourDreamPhone सेल शुरू, 14999 में खरीदिए iPhone

फ्लिपकार्ट का दावा है कि सारे iPhone मॉडल्स पर 2000 रुपये तक कीमत गिरा दी जाएगी।

By Neha

जीएसटी लागू होने से पहले सभी ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ज्यादा से ज्यादा प्रॉडक्ट बेच लेना चाहती हैं। ऐसे में ये कंपनियां अपने कस्टमर्स को ऑफर्स दे रही हैं। बता दें कि 1 जुलाई के बाद ये सभी प्रॉडक्ट महंगे हो जाएंगे। फ्लिपकार्ट ने भी अपने कस्टमर्स को ऑफर डील के लिए 22 से 24 जून तक #OwnYourDreamPhone सेल का आयोजन किया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल कस्टमर्स को डिस्काउंट, एक्सचेंज और नो ईएमआई का ऑप्शन दिया जाएगा।

1 जुलाई से इंडिया में जीएसटी लागू होने वाला है। इसके पहले सभी ई-कॉमर्स कंपनियां स्मार्टफोन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। फ्लिपकार्ट के #OwnYourDreamPhone सेल का फायदा कस्टमर्स 22 से 24 जून तक ऑनलाइन शॉपिंग कर ले सकते हैं। यहां iPhone 5s, iPhone 6, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, Google Pixel और Moto Z जैसे कुछ स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट, एक्सचेंज और NO कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया जा रहा है।

कंपनी के मुताबिक, इस सेल में आईफोन मॉडल्स पर 2000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 7 Plus 128GB पर 25% तक की छूट दी जाएगी। iPhone 7 32GB जिसकी कीमत 60,000 रुपये है उस पर 10,000 रुपये से भी ज्यादा की छूट दी जाएगी। अब कंपनी इसे 42,499 रुपये में सेल कर रही है। कंपनी का ये भी कहना है कि iPhone 6 के दोनों 16GB और 32GB वेरिएंट को उस कीमत में सेल किया जाएगा, जितना आज तक नहीं किया गया है। 32GB वैरिएंट 25,999 रुपए और iPhone 6s Plus 40,999 रुपए में सेल के लिए उपलब्ध है।

फ्लिपकार्ट पर iPhone 5s को 14,999 रुपए में सेल किया जा रहा है और iPhone 6s 32GB मॉडल 32,999 रुपय में उपलब्ध है। यहां सेल में Google Pixel डिस्काउंट के बाद 39,999 रुपए में उपलब्ध है, साथ में इसमें सेलेक्टेड मॉडल्स पर एक्सचेंज के बाद 2,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। Moto Z पर स्पेशल डिस्काउंट के तहत 10,000 रुपये ऑफ दिया जा रहा है और ये 29,999 रुपये में अबेलेवल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart has announced yet another sale targeting users looking forward to owning or switch to premium smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X