Home
News

अब फ्लिपकार्ट से 45 मिनट के अंदर किराने का सामान पहुँच जाएगा आपके घर, जानें कैसे

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) अब 'फ्लिपकार्ट क्विक डिलीवरी सर्विस' (Flipkart Quick Delivery Service) के जरिए सिर्फ 45 मिनट में किराने के सामान की डिलीवरी करेगी। क्विक डिलीवरी सर्विस कस्टमर्स को किराने का सामान तेजी से पहुंचाने के लिए डिलीवरी का समय 90 मिनट से घटाकर 45 मिनट कर दिया है। हालांकि यह सर्विस अभी सिर्फ बैंगलोर में उपलब्ध है लेकिन यह अगले महीने तक कई अन्य शहरों में भी इसकी शुरुआत हो सकती है।

अब फ्लिपकार्ट से 45 मिनट के अंदर किराने का सामान पहुँच जाएगा आपके घर, जानें कैसे

फ्लिपकार्ट अब 45 मिनटों में पहुंचाएगा किराने का सामान

फ्लिपकार्ट का फैसला ऐसे समय में आया है जब ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और डंजो जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां कस्टमर्स को सिर्फ 15-20 मिनट में किराने का सामान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि Flipkart का मानना ​​है कि 10-20 मिनट में डोर डिलीवरी उपयुक्त मॉडल नहीं है। इसलिए क्विक सर्विस ने डिलीवरी का समय 45 मिनट निर्धारित किया है।

फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने कस्टमर्स को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना है ताकि स्थायी व्यवसाय की गुंजाइश हो। हालांकि, कंपनी 45 मिनट और 90 मिनट की क्विक डिलीवरी सर्विस भी लेकर आई है। 90 मिनट की डिलीवरी सर्विस फिलहाल 14 शहरों में उपलब्ध है। 2022 के अंत तक, फ्लिपकार्ट ने इसे 200 शहरों में विस्तारित करने की योजना बनाई है।

"मुझे नहीं लगता कि (15-20 मिनट की डिलीवरी) सही लॉन्ग टर्म कस्टमर मॉडल है। हम एक अधिक टिकाऊ व्यवसाय पर ध्यान देंगे जो इसे 30-45 मिनट में अच्छे मूल्य और चयन के साथ पेश करता है। कृष्णमूर्ति ने कहा, "उपभोक्ता की जरूरत को बलपूर्वक फिट करने के बजाय हम सर्विस बिजनेस को देखते हैं, जो वास्तव में बाजार में नहीं है।"

फ्रेश वेजिटेबल (Fresh Vegitable), जो वर्तमान में केवल हैदराबाद और बैंगलोर में उपलब्ध है, जल्द ही अपनी फ्रूट डोर डिलीवरी सर्विस (Fruit Door Delivery Service) को और अधिक शहरों में विस्तारित करने की योजना बना रही है।

आपको याद दिला दें कि फ्लिपकार्ट ने पिछले साल फ्लिपकार्ट क्विक सर्विस (Flipkart Quick Service) लॉन्च किया था, जिसके तहत किराना (ग्रोसरी),फ्रेश प्रोडक्ट, डेयरी, मीट, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, स्टेशनरी आइटम और घरेलू सामान जैसी श्रेणियों में कस्टमर्स के लिए 2000 से अधिक प्रोडक्ट उपलब्ध थे।

कस्टमर्स अपने प्रोडक्ट को चुन सकते हैं और डिलीवरी के लिए अगले 90 मिनट या 2 घंटे के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। उन्हें सुबह छह बजे से आधी रात के बीच सामान की डिलीवरी मिल जाती है और इसके लिए न्यूनतम डिलीवरी शुल्क 29 रुपये था।

वहीं ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी फर्म ग्रोफर्स (Grofers) ने पिछले साल 15 मिनट के भीतर इंस्टेंट डिलीवरी सर्विस को शुरू किया था। जबकि फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने भी पिछले साल 15 से 30 मिनट के भीतर डोर ग्रोसरी डिलीवरी शुरू की थी।

इस प्रकार अगर आप भी शहरों में रहते हैं तो फ्लिपकार्ट (Flipkart) की इस क्विक डिलिवरी सर्विस के माध्यम से 45 मिनट के अंदर घरेलू सामान प्राप्त कर सकते हैं। और इसके लिए आपको बाहर मार्केट में जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, जैसे Zomato या Swiggy से खाना घर पर आता है वैसे ही घरेलू सामान चंद मिनटों में आपके पास डिलीवर कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Quick Delivery Service Get Grocery Products in 45 Minutes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X