फ्लिपकार्ट ने 21 करोड़ डॉलर निवेश जुटाया
देश की एक प्रमुख ई-रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने ताजा फंडिंग चक्र में चार निवेशकों से 21 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। चारों निवेशकों में सबसे बड़ा निवेश डीएसटी ग्लोबल ने किया है, जो इंटरनेट कारोबार में निवेश करने के लिए विख्यात है।
कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि अन्य तीन निवेशकों में हैं टाइगर ग्लोबल, नेस्पर्स और आईकोनिक कैपिटल। इन तीनों कंपनियों ने पहले भी फ्लिपकार्ट में निवेश किया है।

उल्लेखनीय है कि 22 मई को ही फ्लिपकार्ट ने घोषणा की थी कि उसने फैशन और जीवनशैली उत्पादों की ई-रिटेल कंपनी मिंत्रा को खरीदा है। इस सौदे की जानकारी रखने वालों के मुताबिक मिंत्रा को करीब 30 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था।
इससे पहले फ्लिपकार्ट में निवेश करने वाली अन्य कंपनियों में शामिल हैं : एक्सेल पार्टनर्स, ड्रैगोनियर इनवेस्टमेंट ग्रुप, मोर्गन स्टेनले इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट, सोफियाना और वल्कन कैपिटल।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications