Home
News

Flipkart की दशहरा स्पेशल्स सेल का आगाज़, इस स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ने अपनी अनुअल सेल बिग बिलियन डेज़ के खत्म होने के तुरंत बाद ही अब दशहरा स्पेशल सेल का ऐलान कर दिया है। 23 अक्टूबर यानि आज से ही सेल की शुरुआत हो चुकी है और अब ये सेल 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इससे पहले ई-कॉमर्स साइट की सेल 16 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक चली थी। वहीं, अमेजॉन की सेल की शुरुआत 17 अक्टूबर से हुई थी और पूरे महीने तक जारी रहने वाली है। ऐसे में कोई फ्लिपकार्ट में अपने कस्टमर्स के लिए एक के बाद एक सेल लेकर आ रही है। सेल में स्मार्टफोन पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Flipkart की दशहरा स्पेशल्स सेल का आगाज़, इस स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

iPhone 11 Pro

दशहरा स्पेशल सेल में आईफोन 11 प्रो पर 26,601 रुपए की छूट दी जा रही है। इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। आप फोन को 17,767 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प पर भी खरीद सकते हैं।

iPhone SE (2020)

iPhone SE (2020) को 7,501 रुपए की छूट के साथ 34,999 रुपये में बेचा जाएगा। ये कीमत इसके 64 जीबी मॉडल की है। फोन का असल प्राइस 42,500 रुपए है। आप इसे 4,334 रुपये प्रति माह की शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

Realme C3

फ्लिपकार्ट दशहरा स्पेशल सेल में Realme C3 को भी लिस्ट किया गया है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। वहीं 4 जीबी और 64 जीबी मॉडल को 8,999 में सेल किया जा रहा है।

Poco M2

पोको एम 2 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल को 11,499 रुपए में सेल के लिए एवेलेबल कराया गया है। जबकि इसकी कीमत 12,499 रुपये है। वहीं, 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल को 10,499 रुपये में बेचा जा रहा है।

Realme Narzo 20 Pro

इस बेहतरीन स्मार्टफोन को आप 1,000 रुपए की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन के 6 जीबी और 64 जीबी वेरियंट की कीमत 13,999 रुपए हो गई है और 8 जीबी 128 जीबी वेरियंट को 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

Redmi 8A Dual

Redmi 8A Dual के 2 जीबी + 32 जीबी मॉडल की कीमत 6,999 रुपये हो गई है।

Samsung Galaxy S20+

इस फोन के 8जीबी + 128 जीबी कॉन्फिगुरेशन वाले फोन को 49,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा Samsung Galaxy Note 10+ का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 59,999 रुपये में मिलेगा।

बता दें कि फ्लिपकार्ट सेल के दौरान नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प, एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इसके लिए कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक और एचएसबीसी बैंक से पार्टनरशिप की है। जिसके तहत ग्राहकों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart has now announced the Dussehra Special Sale soon after the end of its annual sale, Big Billion Days. The sale has started on 23 October i.e. from today and now this sale will continue till 28 October.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X