Home
News

Flipkart सेल में स्मार्टफोन पर 10,000 रुपए तक की छूट

By Neha

साल की शुरुआत होते ही ई-कॉमर्स वेबसाइट सेल के साथ तैयार हो चुकी है। अमेजन के बाद फ्लिपकार्ट ने अपने यूजर्स के लिए नई साल की पहली सेल 'द रिपब्लिक डे सेल' का आयोजन किया है। फ्लिपकार्ट की ये सेल 21 जनवरी से शुरू हो रही है, जो 23 जनवरी तक तीन दिन चलेगी।

फ्लिकार्ट की इस सेल में सभी कंपनी के प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी प्रॉडक्ट पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए होगा। यहां हम आपको स्मार्टफोन पर मिलने वाली बेस्ट डील और डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं।

Flipkart सेल में स्मार्टफोन पर 10,000 रुपए तक की छूट

फ्लिपकार्ट की इस The Republic Day Sale के लिए बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। इन बैंक यूजर्स को फ्लिपकार्ट की इस सेल में प्रॉडक्ट पर डिस्काउंट और कैशबैक मिलेगा। सबसे पहले बात करते हैं, सिटी बैंक की। सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर यूजर्स को 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट, डेबिट कार्ड से गूगल पिक्सल 2 एक्सएल खरीदने पर 10,000 रुपए की छूट मिलेगी।

शाओमी रेडमी नोट 4 , लेनोवो के8 प्लस, मोटो जी5 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट जैसे स्मार्टफोन को भी फ्लेट डिस्काउंट के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन के अलावा इस सेल में लैपटॉप, ऑडियो, कैमरा और एक्सेसरी पर 60 परसेंट डिस्काउंट और दूसरे अप्लायंसेज पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा।

Google assistant की मदद से बिना टाइप किए भेजें व्हाट्सऐप मैसेज

अमेजन ग्रेट इंडियन सेल

बता दें अमेजन इंडिया भी अपने ग्राहकों के लिए अमेजन ग्रेट इंडियन सेल लेकर आ रहा है। फ्लिपकार्ट की सेल जहां 21 जनवरी 23 जनवरी तक चलेगी, वहीं अमेजन सेल का आयोजन 21 जनवरी से 24 जनवरी तक 4 दिनों के लिए होगा। इसके 12 घंटे पहले 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से अमेजन प्राइम मेंबर की सेल शुरू होगी।

अमेजन की सेल में HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर प्रॉडक्ट पर 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए एक्सचेंज शॉपिंग पर 35 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन पे से खरीदारी करने पर 10 परसेंट का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा।

अमेजन अपने यूजर्स के लिए 250 रुपए या उससे ज्यादा कीमत के प्रॉडक्ट खऱीदने पर 200 रुपए तक का कैशबैक ऑफर कर रही है। अगर आप अपने लिए स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो बता दें कि मोबाइल और एसेसरीज पर 40 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही होम अप्लाइंसेस पर 50 की छूट मिलेगी। दोनों ई-कॉमर्स वेबसाइट एक ही समय पर मेगा सेल का आयोजन कर रही हैं, ऐसे में कस्टमर्स के पास बेस्ट डील के लिए ज्यादा ऑप्शन होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart has now announced its Republic Day sale for three-day from January 21 to 23 with discount and offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X