25 अगस्त को फ्लिपकार्ट की Superr Sale, ऑफर्स से भरपूर
ई-कॉमर्स कंपनियां समय-समय पर यूजर्स के लिए सेल निकालती रहती है। सेल में यूजर्स को कई ब्रांड्स और इलैक्ट्रॉनिक सामान पर भारी छूट मिलती है। हाल ही में 15 अगस्त के मौके पर कई ई-कॉमर्स कंपनियों ने सेल शुरू की थी, जो काफी दिन तक चली। बता दें, फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर Superr Sale की घोषणा की है। यह Superr Sale 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी। हालांकि फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्य 24 अगस्त से ही Superr Sale का फायदा उठा सकेंगे। इस सेल में आपको स्मार्टफोन के साथ टीवी और बाकी उत्पादों पर भारी छूट मिलेगी।

HDFC बैंक के साथ साझेदारी
हर सेल में ई-कॉमर्स कंपनियां किसी ना किसी बैंक से साझेदारी करती ही है। इस बार भी फ्लिपकार्ट ने सेल का पूरी तरह से फायदा उठाने के लिए फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी से कुछ उत्पादों की बिक्री के समय ईएमआई लेनदेन पर यूजर्स को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
Superr Sale में इन चीजों पर मिलेगी छूट
फ्लिपकार्ट की Superr Sale में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइस और कैमरे आदि में भारी छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट वन डे सेल फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्यों के लिए 24 अगस्त को 9:00 बजे से शुरू की जाएगी। 25 अगस्त से गैर-फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों के लिए सभी खास डील्स का खुलासा किया जाएगा। बता दें, सेल पेज से पता चलता है कि बजाज फिनसर्व में कोई ईएमआई ऑप्शन नहीं दिया जाएगा, जबकि ग्राहक क्रेडिट के रूप में 60,000 रुपये तक की शॉपिंग कर सकेंगे। जिनका किस्तों में भुगतान किया जा सकेगा।
कई स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट
Superr Sale में Xiaomi Redmi 5A का बेस्ट सेलिंग बजट स्मार्टफोन, 25 अगस्त को 12:00 बजे से फ्लैश सेल के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही, Asus Zenfone Max Pro M1 जैसे स्मार्टफोन में भी डील्स मिलेंगी। वहीं 32 जीबी स्टोरेज के साथ Apple iPhone SE को मात्र 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट ने खुलासा किया कि ग्राहक गैलेक्सी ऑन एनएक्सटी को 10,990 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, विवो वी 9 की कीमत 20,909 रुपये होगी। सेल के दौरान जेबीएल, कैनन और एचपी जैसे ब्रांडों में भी छूट मिलेगी।
फ्लैश सेल में टीवी पर मिलेंगे ऑफर्स
बिक्री के दौरान ग्राहक 55 इंच के एमआई टीवी 4 पर फ्लैश सेल का फायदा उठा सकेंगे। वहीं 55 इंच iFFALCON 4K Android TV की कीमत 45,999 रुपये होगी। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले ई-कॉमर्स 'सुपर स्टार' उत्पादों पर भी भारी छूट मिलेगी। जिसमें 4+ स्टार रेटिंग वाले सभी लोकप्रिय उत्पादों शामिल होंगे। अगर आप फ्लिपकार्ट की Superr Sale में डील्स का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहतें हैं तो इसके लिए साइट पर प्री-रजिस्टर कर सकते हैं।जिसमें ग्राहक बिक्री के दिन आसान चेकआउट के लिए अपना पता और भुगतान की जानकारी सेव करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








