10 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट की 'The Big Billion Days' होगी शुरू
फ्लिपकार्ट ने 10 अक्टूबर से पांच दिवसीय शाॉपिंग सेल शुरू करने का ऐलान कर दिया है। 'The Big Billion Days' सेल 5 दिनों तक चलने वाली है। इस सेल में ग्राहकों को मोबाइल, गैजेट्स, टीवी और बड़े अप्लायंसेज जैसे ढ़ेरों प्रॉडक्ट्स पर आकर्षक छूट और ऑफर्स मिलेंगे।

फ्लिपकार्ट ने उपभोक्ताओं को मल्टीपल पेमेंट का विकल्प देने के लिए इस साल मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी की है। जिसमें फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को इस साल बिग बिलियन डेज़ सेल में अर्ली एक्सेस मिलेगा। मेंबर्स बिक्री से तीन घंटे पहले डील्स देख पाएंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन कंपनी अमेज़ॅन ने अपने फेस्टिव सीजन सेल की घोषणा की है। हालांकि अभी तक इसकी तारीख के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
बड़े-बड़े सुपरस्टार करेंगे प्रमोट
फ्लिपकार्ट का कहना है कि इस फेस्टिव सेल को प्रमोट करने के लिए अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और विराट कोहली समेत कई सिलेब्रिटीज़ के साथ उसने साझेदारी की है। कंपनी का दावा है कि यह सोशल मीडिया पर बिक्री को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत सामग्री का उपयोग करेगा। फ्लिपकार्ट की तरह ही Great Indian Festival के नाम से Amazon की महासेल भी जल्द ही शुरू होने वाली है। हालांकि अभी इस तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








