Flipkart में 10,000 रुपये से कम में खरीदें Poco, Redmi जैसे कई और स्मार्टफोन

Flipkart Diwali Sale में स्मार्टफोन्स पर आपको बड़ा डिस्काउंट मिल सकता है। वैसे तो फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स के लिए सभी प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स दे रहा है लेकिन इस दौरान Sale में आपको Poco, Redmi,Realme ब्रांड पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिलेगा जो 10,000 रु तक है।
Poco C31 स्मार्टफोन
Poco C31 स्मार्टफोन Flipkart पर 9,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है, पोको सी31 (Poco C31 ) में 6.53 इंच का HD+ (720×1,600 pixels) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है, और ब्लू लाइट एमिशन के लिए टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन है। फोन को पावर देने के लिए MediaTek Helio G35 SoC है जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए, एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जोड़ा गया है जिसमें एक 13-मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सेल कैमरे शामिल हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जिसे दो दिनों तक चलने के लिए रेट किया गया है।
Redmi 10 स्मार्टफोन
Redmi 10 स्मार्टफोन अब 8,999 रुपये में मिल रहा है, Redmi 10 में 20.6:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले है। फोन को पावर देना एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट है जिसे एड्रेनो 610 GPU और 6GB RAM के साथ जोड़ा गया है। फोन के फ्रंट पर, डुअल कैमरा सेटअप f / 1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और LED फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर को स्पोर्ट करता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Realme C35 स्मार्टफोन
Realme C35 स्मार्टफोन 6.6 इंच के पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें 50MP का मेन लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 0.3MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 8MP का सेल्फी स्नैपर दिया गया है। डिवाइस यूनिसोक टाइगर T616 ऑक्टा-कोर SoC द्वारा संचालित है जिसे 6GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। बैटरी के लिए, स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक के समर्थन के साथ 5,000mAh की बैटरी सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो यह आपको 11,999 रुपये से भी कम कीमत पर मिल जाएगा।
Samsung Galaxy F13 स्मार्टफोन
Samsung Galaxy F13 स्मार्टफोन 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, सैमसंग गैलेक्सी F13 (Samsung Galaxy F13) में 6,000mAh की बैटरी के साथ 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले है। यह 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। सैमसंग के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग स्पीड के साथ आता है। इसके साथ ही यह फोन ग्रीन, ब्लू और रोज गोल्ड तीन कलर ऑप्शन में आपको मिल जाएगा।
Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन
Infinix Hot 12 Play स्मार्टफोन अब 8,199 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है, Infinix Hot 12 Play में 6.82-इंच का पंच-होल डिस्प्ले HD + (1640 x 720 pixels) रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन UNISOC T610 ऑक्टा-कोर चिपसेट द्वारा चलता है जो 1.82GHz पर क्लॉक किया गया है। इसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक डुअल-कैमरा सिस्टम है जिसमें 13MP का मुख्य लेंस है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो इसकी एक सबसे बड़ी खासियत है।


Click it and Unblock the Notifications







