Flipkart sale: Vivo, Oppo, Poco 5G स्मार्टफोन पर डिस्काउंट, कीमत 30 हजार से भी कम

Flipkart Mobile Phones Bonanza सेल लाइव है और कई स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स ऑफर कर रही है। अगर आपके पास 30000 रुपये का बजट है, तो आप Vivo, Samsung, Xiaomi और अन्य कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। बता दें कि इस सेल में स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। यहां 30000 रुपये से कम के टॉप 5 स्मार्टफोन हैं जो आपको फ्लिपकार्ट मोबाइल फोन बोनांजा सेल से मिलते हैं।
Xiaomi 11i Hypercharge 5G स्मार्टफोन
Xiaomi 11i हाइपरचार्ज 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 18 परसेंट के डिस्काउंट के साथ 25,999 रुपये में मिल रहा है। फोन पर 19,500 रुपये तक का डिस्काउंट पाने के लिए आप एक्सचेंज ऑफर लगा सकते हैं। खरीदार चुनिंदा बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ फोन की खरीदारी पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 920 प्रोसेसर पर चलता है और यह 4,500mAh की बैटरी के साथ आचा है। डिवाइस में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा भी है।
Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन
18 परसेंट की छूट के साथ, Oppo F21 Pro 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट फ्लिपकार्ट पर 25,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि एक्सचेंज पर इसका फायदा उठाकर आप फोन की कीमत को 17,500 रुपये तक और कम कर सकते हैं। स्मार्टफोन में 6.43 इंच का डिस्प्ले है, पीछे की तरफ 64MP का मेन कैमरा है जिसमें 2MP का डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है।
Vivo V25 5G स्मार्टफोन
यह स्मार्टफोन प्रजेंट में 15 परसेंट की छूट पर मिल रहा है, फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये में मिल रहा है। Vivo V25 5G में पीछे की तरफ एक यूनिक कलर बदलने वाले डिज़ाइन के साथ आता है और एक्सचेंज ऑफर पर भी इसका फायदा उठाया जा सकता है। एक्सचेंज करने पर आप फोन पर 17,500 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं। बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है।
Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन
फोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट अभी फ्लिपकार्ट पर 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि एक्सचेंज पर आप फोन पर 17,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। फोन पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
Poco X4 Pro 5G स्मार्टफोन
23 परसेंट की छूट के साथ, फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट प्रजेंट में 19,999 रुपये में मिल रहा है। अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए एक पुराना स्मार्टफोन है, तो आप फोन पर 17,500 रुपये तक की छूट पाने के लिए इसे एक्सचेंज कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







