Home
News

Flipkart Sell Back Program: अब फ्लिपकार्ट पर बेच सकते हैं पुराने स्मार्टफोन, यहाँ जानें तरीका

ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने उन लोगों के लिए एक नए सेल बैक प्रोग्राम (Flipkart Sell Back Program) की घोषणा की है जो अपने इस्तेमाल किए गए स्मार्टफोन को ऑनलाइन बेचना चाहते हैं। इस प्रोग्राम के तहत, फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट वाउचर के रूप में बायबैक वैल्यू प्रदान की जाएगी। यह नया प्रोग्राम पहले से ही पूरे देश में 1700 पिन कोड पर लाइव है।

Flipkart Sell Back Program: अब फ्लिपकार्ट पर बेच सकते हैं पुराने स्मार्टफोन, यहाँ जानें तरीका

फ्लिपकार्ट पर अब बेच सकते हैं पुराने स्मार्टफोन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के अनुसार, यह सेल बैक प्रोग्राम सभी स्मार्टफोन्स के लिए लागू है, चाहे वह फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदे गए हों या नहीं। आगे की श्रेणियां भी इस साल के अंत में शुरू की जाएंगी।

फ्लिपकार्ट सेल बैक प्रोग्राम (Flipkart Sell Back Program) की घोषणा इलेक्ट्रॉनिक्स री-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, यंत्र के अधिग्रहण के बाद की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ई-गारबेज की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। यह यूजर्स को इन उपयोग किए गए डिवाइसों को बेचने और कमाई के साथ कोई अन्य प्रोडक्ट को खरीदने की परमिशन देगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में लगभग 125 मिलियन यूज्ड स्मार्टफोन हैं और केवल 20 मिलियन यूनिट ही रिफर्बिश्ड मार्केट में पहुंचती हैं। इनमें से लगभग 85 प्रतिशत उपयोग किए गए स्मार्टफोन लैंडफिल में खत्म हो जाते हैं और पर्यावरण में ई-कचरे को बढ़ाते हैं। इस मुद्दे को हल करने और कस्टमर्स को एक विश्वसनीय मंच प्रदान करने के लिए प्रोग्राम को शुरू किया गया है जो उन्हें अपने डिवाइसों को बेचने और एक शानदार बायबैक वैल्यू प्राप्त करने देगा।

फ्लिपकार्ट सेल बैक प्रोग्राम (Flipkart Sell Back Program) का इस्तेमाल कैसे करें

अगर आप अपने इस्तेमाल किए हुए स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट सेल बैक प्रोग्राम के जरिए बेचना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स पर एक नजर डाल सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Flipkart ऐप को इंस्टॉल करना होगा और फिर उसको ओपन कर दें।

स्टेप 2: अब, आपको Menu बार में जाना होगा और वहां पर सेल बैक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अब आपको सेल बैक प्रोग्राम पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

स्टेप 4: अब, प्रोसेस को शुरू करने के लिए "Sell Now" के टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब यहाँ पर आपको ब्रांड का नाम, IMEI नंबर जैसी डिटेल्स मांगी जाएगी उसको डालना होगा।

स्टेप 6: आखिर में आपको अपना लोकेशन डालना होगा और फिर टर्म्स एन्ड कंडीशन को एक्सेप्ट करना होगा।

स्टेप 7: जैसे ही आप इसकी पुष्टि करेंगे, आपके स्मार्टफोन की प्राइस दिखाई जाएगी।

इसके बाद फ्लिपकार्ट का एक कार्यकारी 48 घंटों के भीतर आपके स्मार्टफोन को लेने के लिए आ जायेगा। जैसे ही वेरिफिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा, खरीदारों को घंटों के भीतर फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट वाउचर जारी किया जाएगा। यूजर्स उन वाउचर का उपयोग Flipkart के माध्यम से कुछ भी खरीदने के लिए कर सकते हैं।

इस प्रकार यदि आपके पास भी कोई पुराना मोबाइल फोन है और आप उसको बेचना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट के इस सेल बैक प्रोग्राम (Flipkart Sell Back Program) में उसको बेच सकते हैं और इसके बाद वाउचर से Flipkart पर कुछ भी खरीददारी कर सकते हैं। हालांकि अभी यह सिर्फ 1700 पिन कोड पर ही उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Sell Back Program: Now old smartphones can be sold on Flipkart, here's how to
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X