Flipkart Summer Carnival: ढेर सारे सामान और भरपूर ऑफर्स
ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart अपने यूजर्स के लिए समय समय पर सेल का आयोजन करता रहता है। वहीं, कंपनी अपने प्रतिद्वंदी ई-कॉमर्स साइट Amazon India को पीछे छोड़ने की लगातार कोशिश करता रहता है। बता दें, एक बार फिर कंपनी ने अमेजन इंडिया को चुनौती देते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर Flipkart Summer Carnival सेल का आयोजन कर दिया है। यह सेल 4 मई से 7 मई तक चलेगी।

हालांकि अमेजन इंडिया ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर Amazon Summer Sale की शुरुआत कर दी है। फ्लिपकार्ट की Mobile Summer Carnival सेल की बात करें तो कंपनी इस सेल में सलेक्टेड स्मार्टफोन, गेमिंग कंसोल, और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडॉक्ट पर काफी अच्छा डिस्काउंट पेश कर रही है। वहीं, ग्राहकों को अलग-अलग पेमेंट मेथड के साथ no-cost EMI की सुविधा भी दी जा रही है।
इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें, एक्सचेंज ऑफर के चलते स्मार्टफोन पर 11,950 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कंपनी के Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के चलते 7,350 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
इसी के साथ सेल के दौरान Apple के iPhone XR को 59,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक HDFC Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर स्मार्टफोन पर एडिसनल 5,990 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। वहीं पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ग्राहक 17,450 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट पा सकते हैं।
सेल के दौरान Realme 2 Pro स्मार्टफोन के 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 4 GB वाले वेरिएंट को 11,950 रुपये में खरीद सकते हैं। Honor के अफोर्डेबल स्मार्टफोन Honor 9 Lite को भी सेल पर 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी के साथ Honor 10 स्मार्टफोन भी सेल के दौरान बिक्री के लिए मौजूद है। स्मार्टफोन को 24,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
इन डिवाइस पर भी मिल रहा डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान ग्राहक JBL Cinema SB150 स्पीकर को 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सेल में Google का स्मार्ट स्पीकर Google Home 7,999 की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं स्पीकर का छोटा वेरिएंट Google Home Mini मात्र 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें, कंपनी के यह दोनों ही स्पीकर्स Google Assistant फीचर से लैस हैं, जो वॉइस कमांड पर म्यूजिक प्ले और दूसरी इंफॉर्मेशन देते हैं। Mobile Summer Carnival के चलते सोनी के PlayStation 4 500GB स्लिम कंसोल को भी खरीदा जा सकता है। यह PlayStation 22,190 रुपये की कीमत के साथ मौजूद है।
बता दें, ऑन-लाइन प्रीपेड पेमेंट पर इस गेमिंग कंसोल पर बॉयर्स को 1,500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। गेमिंग के बाकी डिवाइस की बात करें तो सेल के दौरान गेमिंग कंसोल पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के चलते Microsoft का Xbox One S 1TB गेमिंग कंसोल 19,990 रुपये में खरीदा जा सकत है। वहीं पुराने गेमिंग कंसोल को एक्सचेंज करने पर एडिशनल डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। खास बात यह है कि इस गेमिंग कंसोल के साथ ग्राहकों को तीन महीने के लिए Xbox Game Pass और Xbox Live Gold का सब्सक्रिप्शन भी दी जी रही है।


Click it and Unblock the Notifications








