Flipkart Super Cooling Days 2024 सेल में AC, Air Cooler और रेफ्रिजरेटर पर भारी छूट
Flipkart Super Cooling Days 2024: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, जिसे देखते हुए ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart ने Super Cooling Days 2024 सेल का ऐलान कर दिया है।
इस सेल की शुरूआत आज यानी 17 अप्रैल से हो चुकी है, जो अगले एक हफ्ते तक चलेगी। इस दौरान ग्राहक अपने घर के लिए कूलिंग होम एप्लायंसेज को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए आगे इसमें मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स की डिटेल जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें, 17 अप्रैल से शुरू होने वाली यह सेल 23 अप्रैल 2024 तक चलेगी। सुपर कूलिंग डेज 2024 सेल में आप गर्मी से राहत पाने के लिए Haier, Godrej, Samsung, LG, Whirlpool और IFB कंपनियों के एयर कंडीशनर (AC), रेफ्रिजरेटर, एयर कूलर और पंखें पर बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं।
AC पर भारी छूट- फ्लिपकार्ट सेल में 1.5 Ton AC को 20,999 रुपये में घर लाया जा सकेगा। सेल में 5 Star AC की शुरुआती 24,999 रुपये है। जबकि, 3 Star AC को मात्र 17,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं विंडो AC को ग्राहक 24,999 रुपये में ले सकता है। इतना ही नहीं इनवर्टर AC सेल में 18,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

रेफ्रिजरेटर पर ऑफर- इसके अलावा रेफ्रिजरेटर को 9,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। फ्लिपकार्ट सेल में 5 स्टार रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत 16,050 रुपये है। वहीं 4 स्टार रेफ्रिजरेटर को आप 13,890 रुपये शुरूआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं।
डिजी-टच कूल रेफ्रिजरेटर को सेल में 16,090 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है। जबकि, हाई कैपेसिटी वाले फ्रिज आप अपने घर महज 27,990 रुपये की शुरुआती कीमत में ला सकेंगे। । इतना ही नहीं आप 791 मंथली EMI पर रेफ्रिजरेटर ले सकते हैं।

कूलर पर ऑफर- एयर कूलर को यहां से 990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा आप सेल में वाई-फाई कनेक्टिविटी और एनर्जी एफिशिएंट रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ कई साइज के लिए इन्वर्टर एसी भी मिल अच्छे खासे छूट में खरीद सकते हैं। इन्वर्टर और स्टेबलाइजर पर 70 प्रतिशत डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








