Home
News

Flipkart सुपर वैल्यू वीक शुरू, स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट व ऑफर्स

By Neha Kashyap

अगर आप किफायती कीमत में दमदार स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart अपने कस्टमर्स के लिए Super Value Week सेल लेकर आई है। करीब एक हफ्ते चलने वाली सुपर वैल्यू वीक सेल 18 जून से शुरू हो चुकी है, जो 24 जून तक चलेगी। इस सेल में गूगल और मोटो जैसे टॉप ब्रांड स्मार्टफोन को किफायती कीमत पर खऱीदा जा सकता है। डिस्काउंट के अलावा इस सेल में स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई और एक्सचेंज जैसे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन सभी ऑफर्स के बारे में।

Flipkart सुपर वैल्यू वीक शुरू, स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट व ऑफर्स

फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू वीक के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और बाय बैक गारंटी मिल रही है। फ्लिपकार्ट से यूजर्स मोटोरोला Moto X4 (4GB) पर फ्लिपकार्ट 16000 रुपए का बाय बैक ऑफर दे रहा है। इसके लिए फोन खरीदते वक्त यूजर को 199 रुपए का बाय बैक गारंटी पॉलिसी लेनी होगी। इसके बाद ये स्मार्टफोन सिर्फ 6,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। बाईबैक गारंटी के तहत जब यो मोटो फोन यूजर वापस करेगा तो इसे 16000 रुपये का फायदा मिलेगा।

इसके अलावा स्मार्टफोन पर एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खऱीदने पर 5 परसेंट एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत इस स्मार्टफोन को खऱीदने पर जियो 2200 रुपए कैशबैक देगा।

न सिर्फ मोटो बल्कि गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 2 को भी डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। गूगल पिक्सल 2 के 128 GB वेरियंट की कीमत 70000 रुपए है। इस पर 9001 रुपए की छूट दी जा रही है। इसके साथ HDFC बैंक के कार्ड्स पर 8000 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। अगर आप 8 महीने में इस फोन को वापस फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज करते हैं, तो बायबैक वैल्यू ऑफर में आपको 42,000 रुपए वापस होंगे, जिसके बाद ये स्मार्टफोन 10,999 रुपए में मिलेगा। हालांकि इस स्मार्टफोन पर किसी तरह का एक्सचेंज ऑफर नहीं है।

फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू वीक में कई और ब्रांड के स्मार्टफोन को ऑफर्स के साथ खऱीदा जा सकता है। कस्टमर्स को बायबैक ऑफर, एक्सचेंज और नो कॉस्ट ऑन ईएमाई जैसे ऑफर्स मिल रहा है। कस्टमर्स नो कॉस्ट EMI ऑफर का फायदा बजाजा फिनजर्व क्रेडिट कार्ड पर ही उपलब्ध हैं, लेकिन अगर ग्राहक के पास क्रेडिट कार्ड नहीं है तो HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से नो कॉस्ट EMI का लाभ ले पाएंगे। जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंपनी ने ये सेल लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए पेश की है, तो यूजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart Super Value Week has started from 18 to 24 june and giving customers the "best value" for their next mobile phone purchase.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X