स्मार्टफोन पर 20,000 रुपए तक की छूट, शानदार ऑफर्स सिर्फ यहां
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपने कस्टमर्स के लिए "फ्लिपकार्ट सुपर वेल्यू वीक" पेश किया है। इस वीक सेल में कंपनी स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के अलावा कई एक्सचेंज, बायबैक और नो कोस्ट ऑन ईएमआई ऑफर्स पेश कर रही है।
कंपनी ने इस सेल को सुपर वेल्यू सप्ताह के नाम से पेश किया है, जिसमें पुराने स्मार्टफोन को सेल करने पर बेस्ट वेल्यू मिलेगी। फ्लिपकार्ट ने ये सेल एक हफ्ते के लिए आयोजित की है, जो 18 मार्च से शुरू हो चुकी है और 24 मार्च तक चलेगी। इस सेल में पॉपुलर हैंडसेट ब्रांड जैसे ओप्पो, वीवो, शाओमी और हॉनर जैसे स्मार्टफोन पर बेस्ट डील मिलेगी।

फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू वीक में बायबैक गारंटी अमाउंट 149 रुपए से घटकर 49 रुपए हो गया है। बायबैक ऑप्शन में यूजर्स यूज किए गए फोन को बेहतर कीमत पर बदल सकेंगे और नया स्मार्टफोन खरीद सकेंगे।

बता दें कि बायबैक गारंटी के लिए यूज़र को क्लेम फ्लिपकार्ट पर ही करना होगा और उस स्मार्टफोन को पिक करने के लिए कुछ पैसे भी पे करने होंगे।
फ्लिपकार्ट कुछ हैंडसेट पर 50 परसेंट तक बायबैक गारंटी दे रहा है, जिसमें Google Pixel 2XL, VivoV7 Plus, Mi Mix 2S, Moto X4 (64GB) and Galaxy S8 जैसे हैंडसेट शामिल हैं। साथ ही फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
एक्सचेंज ऑफऱ में कार्बन, माइक्रोमैक्स, जोलो, मोटो के बजट स्मार्टफोन पर 5000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही इनफिनिक्स, सैमसंग जे सीरिज, स्मार्ट्रोन, आईवूमी, असूस, पैनासोनिक के हैंडसेट पर 10,000 रुपए तक डिस्काउंट मिल रहा है।
कंपनी इस वीक सेल में कुछ हैंडसेट पर 20000 रुपए तक की भी छूट दे रही है। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट पर हैंडसेट की खरीदारी पर कस्टमर्स को नो कॉस्ट ऑन ईएमआई ऑफर कर रहा है, जो बजाज फिंज़र्व की ओर से दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








