Flipkart Superr Sale शुरू, रक्षाबंधन पर शॉपिंग करने का सुनहरा मौका
रविवार को भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। अगर इस त्यौहार से अपने आप कुछ शॉपिंग करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है। इंडिया की लीडिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने इस अवसर पर आज सेल का आयोजन किया है। फ्लिपकार्ट के इस सेल का नाम Superr Sale है। यह सेल 25 अगस्त के मध्यरात्रि 12 बजे से ही शुरू हो चुकी है और आज रात 12 बजे तक चलेगी।

HDFC कार्ड पर विशेष छूट
इस सेल में आपको लगभग हर तरह के प्रॉडक्ट्स पर भरपूर ऑफर्स और डिस्काउंट दिया जाएगा। हर सेल में ई-कॉमर्स कंपनियां किसी ना किसी बैंक से साझेदारी करती ही है। इस बार भी फ्लिपकार्ट ने सेल का पूरी तरह से फायदा उठाने के लिए फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी से कुछ उत्पादों की बिक्री के समय ईएमआई लेनदेन पर यूजर्स को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
Superr Sale की खास बात
फ्लिपकार्ट की Superr Sale में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइस और कैमरे आदि में भारी छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट वन डे सेल फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्यों के लिए 24 अगस्त को 9:00 बजे से शुरू की की गई है। 25 अगस्त से गैर-फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों के लिए सभी खास डील्स का खुलासा किया जाएगा। बता दें, सेल पेज से पता चलता है कि बजाज फिनसर्व में कोई ईएमआई ऑप्शन नहीं दिया जाएगा, जबकि ग्राहक क्रेडिट के रूप में 60,000 रुपये तक की शॉपिंग कर सकेंगे। जिनका किस्तों में भुगतान किया जा सकेगा।
स्मार्टफोन के लिए भी सुपर सेल
Superr Sale में Xiaomi Redmi 5A का बेस्ट सेलिंग बजट स्मार्टफोन, 25 अगस्त को 12:00 बजे से फ्लैश सेल के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही, Asus Zenfone Max Pro M1 जैसे स्मार्टफोन में भी डील्स मिलेंगी। वहीं 32 जीबी स्टोरेज के साथ Apple iPhone SE को मात्र 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट ने खुलासा किया कि ग्राहक गैलेक्सी ऑन एनएक्सटी को 10,990 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, विवो वी 9 की कीमत 20,909 रुपये होगी। सेल के दौरान जेबीएल, कैनन और एचपी जैसे ब्रांडों में भी छूट मिलेगी।
टीवी खरीदने का अच्छा मौका
बिक्री के दौरान ग्राहक 55 इंच के एमआई टीवी 4 पर फ्लैश सेल का फायदा उठा सकेंगे। वहीं 55 इंच iFFALCON 4K Android TV की कीमत 45,999 रुपये होगी। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले ई-कॉमर्स 'सुपर स्टार' उत्पादों पर भी भारी छूट मिलेगी। जिसमें 4+ स्टार रेटिंग वाले सभी लोकप्रिय उत्पादों शामिल होंगे। अगर आप फ्लिपकार्ट की Superr Sale में डील्स का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहतें हैं तो इसके लिए साइट पर प्री-रजिस्टर कर सकते हैं।जिसमें ग्राहक बिक्री के दिन आसान चेकआउट के लिए अपना पता और भुगतान की जानकारी सेव करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications