Home
News

Flipkart vs Amazon: त्योहारों के सीजन में शानदार ऑफर्स, कहां से खरीदारी करना चाहेंगे आप

अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने के शुरू होते ही भारत में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस महीने से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। इसी के साथ त्योहारों के इस खास सीजन में लोगों को खरीदारी करने में भी काफी ऑफर्स मिलते हैं। ये ऑफर्स ग्राहकों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही स्टोर्स में मिलते हैं।

Flipkart vs Amazon: त्योहारों के सीजन में शानदार ऑफर्स, कहां से खरीदारी करना चाहेंगे आप

आजकल भारतीय लोगों का रूझान ऑनलाइन स्टोर की तरफ काफी बढ़ गया है। इस वजह से ई-कॉमर्श कंपनियां भी नए-नए ऑफर्स लाने में कसर नहीं छोड़ रही है। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है तो ये कंपनियां अपना फेस्टिवल ऑफर भी लेकर आ रही है। भारत में फ्लिपकार्ट और अमेजन दो सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां है।

त्योहारों की सेल

इन दोनों कंपनियों ने त्योहारों के लिए खास तैयारी की है। दोनों कंपनियों ने ग्राहकों की फायदेमंद खरीदारी के लिए त्योहारों के खास ऑफर्स पेश किए हैं। फ्लिपकार्ट के इस ऑफर का नाम The Big Billion Days है जो 10 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं अमेजन के ऑफर का नाम Great Indian Festival Sale है। आइए हम आपको एक-एक कर इन दोनों सेल के बारे में बताते हैं।

Flipkart The Big Billion Days

फ्लिपकार्ट ने 10 अक्टूबर से पांच दिवसीय शाॉपिंग सेल शुरू करने का ऐलान कर दिया है। 'The Big Billion Days' सेल 5 दिनों तक चलने वाली है। इस सेल में ग्राहकों को मोबाइल, गैजेट्स, टीवी और बड़े अप्लायंसेज जैसे ढ़ेरों प्रॉडक्ट्स पर आकर्षक छूट और ऑफर्स मिलेंगे।

किन-किन चीजों पर खास ऑफर्स

इस बिग बिलियन डेज़ सेल में पहले दिन ग्राहकों को फैशन, टीवी और अप्लायंसेज जैसे फर्नीचर, स्मार्ट डिवाइसेज़ और कई कैटिगरीज़ के प्रॉडक्ट्स पर जबरदस्‍त ऑफर्स मिलेंगे। वहीं दूसरे दिन स्‍मार्टफोन्‍स और कई बाकी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्सप पर कई डील्‍स पेश होंगी। बाकी के तीन दिन कंपनी सभी प्रोडक्‍ट्स कैटेगरी पर ऑफर्स देगी। रेगुलर डिस्काउंट के अलावा ग्राहाकों को यहां हर घंटे फ्लैश सेल का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही हर 8 घंटे में नई डील्स व हर घंटे हॉट फ्लैश सेल मिलेगी। इस बिग बिलियन डेज़ सेल में कपंनी टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80 प्रतिशत तक जबकि होम डेकोर, फैशन व पर्सनल केयर प्रॉडक्ट्स पर 90 प्रतिशत तक की छूट देगी।

60,000 तक की कार्डलेस क्रेडिट

इस साल फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को 60,000 रुपए तक का कार्डलेस क्रेडिट भी दे रहा है। जिससे से आसानी से किस्तों में भुगतान कर सकें। ग्राहक पेमेंट के लिए फ्लिपकार्ट पे का उपयोग भी कर सकते हैं जिसमें वे सामान खरीदकर अगले महीने भुगतान कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट का दावा है कि इस बिक्री के दौरान एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा और मोबाइल रिचार्ज पर भी छूट देगा।

बड़े-बड़े सुपरस्टार करेंगे प्रमोट

फ्लिपकार्ट का कहना है कि इस फेस्टिव सेल को प्रमोट करने के लिए अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और विराट कोहली समेत कई सिलेब्रिटीज़ के साथ उसने साझेदारी की है। कंपनी का दावा है कि यह सोशल मीडिया पर बिक्री को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत सामग्री का उपयोग करेगा। फ्लिपकार्ट की तरह ही Great Indian Festival के नाम से Amazon की महासेल भी जल्द ही शुरू होने वाली है। हालांकि अभी इस तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

Amazon Great Indian Festival Sale

अमेजन इंडिया ने अक्टूबर में अपने साल की सबसे बड़ी ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल की घोषणा कर दी है। इस साल यह ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल अमेजन पर 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। हालांकि अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर को शुरू होगी। अमेजन सेल में स्मार्टफोन, बड़े एप्लायंसेज, टीवी, होम, और किचन प्रोडक्ट, फैशन, ग्रोसरी, ब्यूटी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक और अन्य प्रोडक्ट्स पर शानदार डील और ऑफर्स मिलेंगे।

क्या-क्या होंगे ऑफर्स

एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जिनके पास डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड नहीं है और वो No Cost EMI ऑप्‍शन का इस्‍तेमाल करना चाहते हैं, वो अमेजन पे का इस्‍तेमाल कर शॉपिंग कर सकते हैं। अमेजन पे बैलेंस टॉप-अप करने पर 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

अमेजन इंडिया में कैटिगरी मैनेजमेंट के वाइस प्रेजिडेंट मनीष तिवारी ने कहा, 'हमारे ग्राहक त्योहारों की तैयारी कर रहे हैं और ऐमजॉन फेस्टिव होम में उनके लिए भारत के सबसे बड़े ब्रैंड्स हैं। इस सेल में उन्‍हें ऐमजॉन डॉट इन के फेस्टिव होम में सभी उत्पादों के साथ हमारे भागीदारों का सहयोग भी मिलेगा। जैसे खोजपरक वित्तीय विकल्प (सर्च ओरियंटेड फाइनैंशल ऑप्शंस), इंस्टॉलेशन और बिक्री के बाद की सेवा आदि। उन्‍होंने बताया कि हमने विक्रेताओं, भागीदारों को ब्रैंड्स के साथ मिलकर काम किया है, ताकि ग्राहकों को त्योहारों में खरीदारी के दौरान अच्‍छा अनुभव हो।'

तीन इको स्मार्ट स्पीकर होंगे लॉन्‍च

ग्रेट इंडिया फेस्टिवल से के अलावा अमेजन ने यह भी घोषणा की है कि अमेजन इको स्मार्ट स्पीकर के तीन नए वेरिएंट - इको डॉट, इको प्लस और इको सब को लॉन्च कर रहा है - जिनमें से सभी एलेक्सा द्वारा संचालित हैं। सभी नए इको उपकरणों को आज से अमेज़ॅन इंडिया वेबसाइट पर प्री-ऑडर्र दिया जा सकता है और इको डॉट और इको प्लस अगले महीने शिपिंग शुरू कर दी जाएग कि जबकि इको सब इस वर्ष के अंत में उपलब्‍ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart and Amazon are the two largest online shopping companies in India. Both companies have offered special offers of festivals to the beneficial purchasers of the customers. The name of this offer of Flipkart is The Big Billion Days which will start on October 10. Amazon's offer is named Great Indian Festival Sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X