Flipkart vs Amazon: ₹25,000 तक के टॉप स्मार्टफोन, किस सेल में मिलेगी धमाकेदार छूट
त्योहारों के सीजन में Flipkart Big Billion Days Sale और Amazon Great Indian Festival Sale की शुरुआत हो चुकी है। दोनों प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और घर की चीजों पर भारी डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स मिल रहे हैं। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण स्मार्टफोन डील्स पर है।
खासतौर पर उन लोगों के लिए जो पहली बार स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं या बजट के अंदर अच्छा फोन चाहते हैं, यह सेल शानदार अवसर लेकर आई है। इस सेल में बजट और एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के साथ-साथ कुछ फ्लैगशिप डिवाइस भी शामिल हैं।

हमने आपके लिए ₹25,000 तक के टॉप 5 स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है, ताकि आपको यह सोचने की जरूरत न पड़े कि कौन सा फोन खरीदना सही रहेगा।
1. Samsung Galaxy M06
Samsung Galaxy M06 एक बेसिक स्मार्टफोन है, जो कॉलिंग, सोशल मीडिया और हल्की ब्राउजिंग के लिए बिलकुल सही है। इसमें 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले और 5000mAh की बड़ी बैटरी है, जिससे दिनभर आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। 13MP का रियर कैमरा और Android 14 (One UI Core) इस फोन को एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
2. Samsung Galaxy F07
Samsung Galaxy F07 एक बजट फोन है जो कैजुअल फोटोग्राफी और रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा है। इसमें 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी दी गई है। 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा आसानी से फोटो और वीडियो कॉलिंग को संभाल लेते हैं।
3. Realme C61
Realme C61 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो टिकाऊ और भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं। 6.74-इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज इसे डेली यूज के लिए मजबूत बनाते हैं। 32MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त हैं। T612 प्रोसेसर और IP54 रेटिंग इसे रोजमर्रा की धूल और छींटे से बचाता है।
4. Vivo T4 Lite
Vivo T4 Lite अपने बड़े 6,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के कारण लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बढ़िया है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP AI रियर कैमरा है।


Click it and Unblock the Notifications








