Flipkart Year End Sale 2019 में सैमसंग, ओप्पो, गूगल सभी स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट
2019 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस साल के अब कुछ अंतिम दिन ही बचे हैं। इस मौके पर लोगों को कुछ ऑफर्स ना मिलें, ऐसा कैसे हो सकता है। भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने साल के अंतिम दिनों एक सेल के आयोजन करने का प्लान बनाया है। इस सेल का नाम Flipkart Year End Sale 2019 है। इस सेल में आपको इस साल में लॉन्च हुए कई स्मार्टफोन काफी सस्ते दामों में मिलने जा रहे हैं।

Flipkart Year End Sale 2019 में आपको कई कंपनियों के स्मार्टफोन सस्ते दाम में मिलेंगे, इनमें Samsung Galaxy S9, Oppo F11 Pro, Google Pixel 3a XL, Honor 9N और Asus 5Z जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। इस सेल की शुरुआत 21 दिसंबर को होगी और ये तीन दिनों तक चलेगी।
साल के अंत में फ्लिपकार्ट सेल
इस सेल में आपको स्मार्टफोन पर कई बेहतरीन ऑफर्स के साथ अच्छा-खासा डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर यूज़र्स को 10% का डिस्काउंट मिलेगा।
आइए हम आपको कुछ उन स्मार्टफोन के ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में बताते हैं, जिन्हें Flipkart Year End Sale 2019 में सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। आप इसे पढ़कर बताएं कि आप इनमें से कौन स्मार्टफोन खरीदना पसंद करेंगे और क्यों करेंगे...? इस लिस्ट में सैमसंग, ओप्पो, वीवो, गूगल सभी कंपनी के स्मार्टफोन्स शामिल हैं।
Oppo F11 Pro: 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 19,990 रुपए का फोन इस सेल में 16,990 रुपए में उपलब्ध।
Oppo F11: 14,990 रुपए वाला स्मार्टफोन इस सेल में 12,990 रुपए में उपलब्ध होगा।
Oppo A7: 12,990 रुपए का स्मार्टफोन इस सेल में 9,990 रुपए में उपलब्ध।
Samsung Galaxy S9: 29,999 रुपए वाले इस फोन की कीमत इस सेल में 27,999 रुपए है।
Samsung Galaxy S9+: 37,999 रुपए वाले इस फोन की कीमत इस सेल में 34,999 रुपए है।
Samsung Galaxy A50: 16,999 रुपए वाले इस फोन की कीमत इस सेल में 14,999 रुपए है।
Google Pixel 3a XL: 34,999 रुपए वाले इस फोन की कीमत इस सेल में 30,999 रुपए है।
Google Pixel 3: 49,999 रुपए वाले इस फोन की कीमत इस सेल में 42,999 रुपए है।
Asus Max Pro M1: 8,499 रुपए वाले इस फोन की कीमत इस सेल में 7,999 रुपए है।
Asus 5Z: 16,999 रुपए वाले इस फोन की कीमत इस सेल में 15,999 रुपए है।
Honor 9N: 9,999 रुपए वाले इस फोन की कीमत इस सेल में 8,999 रुपए है।
Honor 10 Lite: 8,499 रुपए वाले इस फोन की कीमत इस सेल में 7,999 रुपए है।
इस तरह से आप ऐसे बहुत सारे स्मार्टफोन्स पर काफी डिस्काउंट और ऑफर्स भी पा सकते हैं। इस तरह से दूसरे सेल्स के बारे में भी जानने के लिए आप हमारे यानि हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहें।


Click it and Unblock the Notifications








