Flipkart Zero Hour: iPhone पर Big Billion Days डिस्काउंट का खुलासा आज, जानें कैसे मिलेगा सबसे सस्ता फोन
फ्लिपकार्ट आज यानी 26 सितंबर शाम 7 बजे अपने 'जीरो आवर' (Zero Hour) लाइव स्ट्रीम में iPhone के बिग बिलियन डेज़ (Big Billion Days) डिस्काउंट से पर्दा उठाने जा रहा है। फ्लिपकार्ट ऐप पर इस लाइव स्ट्रीम के दौरान एप्पल के सभी ऑफर्स और डिस्काउंट कार्ड्स एक-एक कर सामने आएंगे। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए अर्ली-एक्सेस 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, ऐसे में आज रात मिलने वाली जानकारी से आप पहले ही अपनी शॉपिंग लिस्ट तैयार कर सकते हैं।
बैंक ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक (Axis Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के साथ 10% डिस्काउंट के लिए पार्टनरशिप की है। हालांकि, हर ऑर्डर पर मिलने वाली अधिकतम छूट की लिमिट (Discount Cap) चेकआउट के समय ही पता चलेगी। पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो बेस डिस्काउंट की लिमिट ₹1,750 के आसपास थी, जिसमें ईएमआई और फुल पेमेंट के लिए अलग-अलग शर्तें रखी गई थीं। प्लस मेंबर्स को अर्ली-एक्सेस के दौरान कुछ एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसलिए आज रात आधिकारिक शर्तें सामने आने तक इन ऑफर्स को टीज़र की तरह ही समझें।

iPhone Big Billion Days ऑफर: बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज का पूरा हिसाब
मान लीजिए कि अगर फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 की लिस्टेड कीमत ₹79,999 रहती है, तो 10 प्रतिशत के हिसाब से ₹8,000 की छूट बनती है। लेकिन अगर ₹1,750 की कैपिंग लागू होती है, तो इसकी प्रभावी कीमत ₹78,249 हो जाएगी। 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर यह करीब ₹6,521 प्रति महीना पड़ेगा। इसी तरह, ₹69,900 में लिस्टेड iPhone 16 पर ₹1,750 की छूट के बाद इसकी कीमत ₹68,150 (या लगभग ₹5,679 प्रति माह) रह जाएगी।
अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो डील और भी शानदार हो सकती है। फ्लिपकार्ट अभी अच्छी स्थिति वाले iPhone 14 पर ₹23,900 तक का एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है, वहीं Redmi Note 11 Pro पर करीब ₹8,000 तक की वैल्यू मिल रही है। अगर इन एक्सचेंज ऑफर्स को जोड़ें, तो iPhone 17 की प्रभावी कीमत घट कर लगभग ₹54,349 और iPhone 16 की कीमत करीब ₹60,150 तक आ सकती है। हालांकि, फोन पिकअप के दौरान उसकी कंडीशन चेक करने के बाद ही फाइनल एक्सचेंज वैल्यू तय होगी।
सेल से पहले की तैयारी, स्टॉक रिस्क और रिटर्न पॉलिसी
सेल शुरू होने से पहले ही फ्लिपकार्ट पर लॉगिन कर लें, पेमेंट के लिए एक्सिस या आईसीआईसीआई कार्ड को डिफॉल्ट सेट रखें और बैकअप के तौर पर UPI तैयार रखें। इसके साथ ही अपना डिलीवरी एड्रेस भी पहले से चुन लें। SuperComNet जैसे भरोसेमंद सेलर्स पर नज़र रखें और अपने पसंदीदा कलर या 128GB-256GB वेरिएंट को तुरंत बुक करें, क्योंकि इनका स्टॉक सबसे तेज़ी से खत्म होता है। मोबाइल फोन्स पर आमतौर पर 7 दिन की सर्विस-सेंटर रिप्लेसमेंट या रिपेयर पॉलिसी लागू होती है, इसलिए डिलीवरी मिलते ही फोन की अच्छी तरह जांच कर लें और कोई भी खामी दिखने पर तुरंत दर्ज कराएं।


Click it and Unblock the Notifications
