Home
News

IndiGo flight disruptions: घर से निकलने से पहले चेक करें स्टेट्स, वरना एयरपोर्ट पर होगी परेशान!

पिछले एक हफ्ते से हवाई यात्रा करना किसी बुरे सपने जैसा हो गया है। IndiGo की फ्लाइट्स अचानक कैंसिल होने से एयरपोर्ट्स पर भारी अफरा-तफरी मची हुई है। हालात ऐसे बन गए कि कई छात्र अपनी सालों की मेहनत वाली परीक्षा नहीं दे पाए, तो कई परिवार शादियों और खास मौकों में शामिल होने से चूक गए। हद तो तब हो गई जब एक यात्री अपनी ही शादी में नहीं पहुंच पाया क्योंकि उसकी फ्लाइट ही उड़ान नहीं भर सकी।

एयरलाइन ने बताया है कि इस भारी अव्यवस्था का मुख्य कारण क्रू मेंबर्स की कमी है। अगर आपकी भी आने वाले दिनों में इंडिगो से यात्रा है, तो घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करना सबसे समझदारी भरा कदम होगा।

IndiGo flight disruptions: घर से निकलने से पहले चेक करें स्टेट्स

IndiGo फ्लाइट का स्टेटस कैसे चेक करें?

हवाई अड्डे पर जाकर परेशान होने से बेहतर है कि आप पहले ही चेक कर लें कि आपकी फ्लाइट समय पर है या नहीं। इसका तरीका बेहद आसान है।

  1. अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर में जाएं और 'IndiGo flight status tracker' सर्च करें।
  2. वेबसाइट खुलने पर अपना PNR नंबर डालें।
  3. अपनी यात्रा की तारीख (Travel Date) सेलेक्ट करें।
  4. इसके बाद 'Search Flight' बटन पर टैप करें।
  5. स्क्रीन पर साफ दिख जाएगा कि आपकी फ्लाइट 'On Time' है, 'Delayed' है या 'Cancelled' है।

इसके अलावा, इंडिगो ने 8 और 9 दिसंबर के लिए कैंसिल हुई फ्लाइट्स की एक लिस्ट भी जारी की है। अगर आपकी यात्रा इन तारीखों में है, तो आप सीधे उस लिस्ट को चेक करके भी जानकारी ले सकते हैं।

क्यों कैंसिल हो रही हैं इतनी फ्लाइट्स?

इस हंगामे की मुख्य वजह पायलटों के लिए बनाए गए नए नियम और क्रू की कमी है।

एविशन अथॉरिटी ने पायलटों की थकान कम करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए नियम बनाए थे। जैसे- साप्ताहिक आराम को 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे करना और देर रात की उड़ानों की संख्या सीमित करना। ये नियम नवंबर 2025 से पूरी तरह लागू होने थे।

इंडिगो ने सर्दियों के लिए अपनी उड़ानों की संख्या तो बढ़ा दी, लेकिन इन नए नियमों के हिसाब से उनके पास पर्याप्त पायलट और क्रू मेंबर्स उपलब्ध नहीं थे। नतीजतन, उड़ानों की संख्या ज्यादा हो गई और उन्हें उड़ाने वाले क्रू कम पड़ गए, जिससे पूरा सिस्टम चरमरा गया।

फिलहाल एयरलाइन को अपना शेड्यूल सुधारने के लिए कुछ अस्थायी छूट दी गई है, लेकिन यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और स्टेटस चेक करते रहें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X