Oneplus 6T के लिए कंपनी करेगी 9 शहरों में पॉप-अप इवेंट का आयोजन
हमेशा की तरह, वनप्लस कंपनी ने घोषणा की वह 2 नवंबर, 2018 को देश के 12 स्थानों में नौ शहरों में पॉप-अप रखेगा। पॉप-अप पर, यूजर्स कंपनी के आगामी हैंडसेट का अनुभव और खरीद कर सकते हैं। Oneplus 6T स्मार्टफोन को 29 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया जाएगा।

बता दें, वनप्लस अपने हर लॉन्च के बाद एक पॉप-अप इवेंट आयोजन करता है। जिससे यूजर्स नए फ्लैगशिप का अनुभव कर सके। इन पॉप-अप्स के जरिए यूजर्स वनप्लस के नए प्रोडक्स को और भी करीब से जान पाते हैं। इस बार वनप्लस कंपनी 9 शहरों में अपने पॉप-अप इवेंट का आयोजन कर रही है।
कौन से शहरों में होगा Oneplus 6T पॉप-अप इवेंट
बता दें, Oneplus 6T के लिए कंपनी मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और जयपुर में पॉप-अप रख रही है। बता दें, इन नौ शहरों में, वनप्लस 2 नवंबर, 2018 को 11 बजे से 12 जगहों पर होगा। पॉप-अप होस्ट करेगा। पॉप-अप को सबसे पहले अटेंड करने वाले लोगों को कंपनी द्वारा Oneplus 6T फोन कवर, बंप्पर, वनप्लस स्कैचबुक, वनप्लस 'Never Settle' T-shirts और OnePlus tote बैग्स भी दिए जाएंगे।
साथ ही पॉप-अप के दौरान Oneplus 6T स्मार्टफोन को खरीदा व एक्सपिरियंस भी किया जा सकेगा। कंपनी जल्द ही Oneplus 6T स्मार्टफोन की कीमत के बारें में बता सकती है। वहीं, वैश्विक स्तर पर पॉप-अप यूरोप, उत्तरी अमेरिका, भारत और चीन के कुल 32 प्रमुख शहरों में प्रीमियम स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।
वनप्लस की रिलायंस डिजिटल के साथ पार्टनरशिप
बता दें, वनप्लस ने ऑफलाइन स्टोर में Oneplus 6T बेचने के लिए रिलायंस डिजिटल के साथ हाथ मिला लिया है। अनलाइन की बात की जाए तो Oneplus 6T को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। हालांकि कंपनी अपने बिजनेस को मजबूत बनाने के लिए ऑफलाइन मैथर्ड का भी सहारा ले रही है। इतना ही नहीं वनप्लस कंपनी ने Oneplus 6T स्मार्टफोन की बिक्री के लिए क्रोमा के साथ भी साझेदारी की है। Reliance Digital को भारत की नंबर 1 और सबसे तेज़ी से बढ़ रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक चेन कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
Oneplus 6T, लॉन्च, ऑफर्स और प्री-ऑडर्स डिटेल
वनप्लस ने बताया कि पॉप-अप स्टोर्स पर ग्राहको को क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर आकर्षक कैशबैक दिया जाएगा। ग्राहक तीन महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का भी फायदा उठा सकेंगे। वहीं वनप्लस Kotak Servify से 12 महीने के लिए फ्री डेमेज प्रोटेक्शन भी दे रहा है। Oneplus 6T पहले ही अमेजन इंडिया पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। जबकि स्मार्टफोन की पहली बिक्री 2 नवंबर को शुरू होगी। जो ग्राहक 1000 रुपये के ई-गिफ्ट कार्ड खरीदकर अमेजन इंडिया पर डिवाइस को प्री-बुक करेंगे, उन्हें अमेजन पे बैलेंस के रूप में अतिरिक्त 500 रुपये कैशबैक के साथ एक वनप्लस टाइप-सी बुलेट इयरफ़ोन फ्री दिया जाएगा।
Oneplus 6T, क्या होगा खास
Oneplus 6T की बात की जाए तो स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। फोन में एक टियरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। साथ ही डुअल रियर कैमरे भी शामिल होगा। बता दें फोन बॉक्स के बाहर एंड्रायड 9 पाई पर चलेगा। वनप्लस ने हैंडसेट से 3.5 मिमी हेडफोन जैक को हटा दिया है। इसके बजाय कंपनी बैटरी को 3700 एमएएच पर बंप कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








