इंफ्रारेड की मदद से कारों को साउंडप्रूफ बना रही है फोर्ड
जल्द फोर्ड आपको ऐसी कारें बना कर देगी जिसके अंदर बैठने पर बाहरी साउंड का कुछ पता नहीं चलेगा। वाहन निर्माता कम्पनी, फोर्ड ने कहा है कि वह अपने वाहनों को साउंडप्रूफ बनाने के लिए उसी थर्मल इमेजिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करती है, जिसका उपयोग सेना हवा के रिसाव का पता लगाने और उसे ठीक करने में करती है, ताकि वाहन के अंदर बैठे लोगों को बिल्कुल शांति का अहसास हो।
फोर्ड न्वायज, वाइब्रेशन और हार्नेस इंजीनियरिंग सुपरवाइजर विलियम डेडेकर ने कहा, "हम माहौल को और शांत करने के लिए थर्मल इमेजिंग का उपयोग करते हैं, ताकि ग्राहक हमारे वाहनों की अन्य पेशकश जैसे ऑडियो सिस्टम और यहां तक कि शांति की आवाज का अधिक आनंद ले सकें।"
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक डेडेकर ने कहा कि फोर्ड, डीयरबोर्न स्थित अपने शोध और नवाचार केंद्र में पिछले नौ महीने से इंफ्रारेड कैमरे का इस्तेमाल कर रही है। एक प्रदर्शन में कम्पनी के इंजीनियरों ने अपने वाहन के अंदर 60 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हवा भर दी, और इंफ्रारेड कैमरे से वाहन के ढांचे के बाहर गर्म स्थानों को पता करने का तरीका दिखाया।

वाहन के ढांचे पर गर्म स्थानों का मतलब है कि वहां हवा का रिसाव अंदर से बाहर की ओर हो रहा है, यानी वहां छिद्र है इसलिए वहां से ध्वनि अंदर पहुंच सकती है। फोर्ड ने कहा है कि इस प्रौद्योगिकी के जरिए हवा के रिसाव का पता लगाने वाली वह पहली कम्पनी है। रिसाव बंद करने से वाहनों के अंदर एयरकंडीशनिंग और हीटिंग प्रणाली की क्षमता भी बेहतर हो जाती है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications