संजय कपूर बने माइक्रोमैक्स के नए चेयरमैन
घरेलू स्मार्टफोन मेकर माइक्रोमैक्स ने भारत में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाने के लिए भारती एयरटेल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय कपूर को अपना चेयरमैन नियुक्त किया है। इससे पहले कंपनी ने सैमसंग इंडिया के पूर्व प्रमुख विनीत तनेजा को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया था।
इस मौके पर माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा था यह हमारी बेहतरीन प्रतिभा लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे संगठन को और बेहतर किया जा सके। माइक्रोमैक्स को इससे कंपनी को बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करनेमें मदद मिलेगी।

हम आपको बता दें इस समय माइक्रोमैक्स देश की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनी है जो नंबर बनने की ओंर तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं मई में माइक्रोमैक्स ने भारती एयरटेल के वरिष्ठ कार्यकारी बादल बागडी को अपना मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त किया था। कंपनी को उम्मीद है कि इस कदम से तेजी से बढते खंड में वह अपनी स्थिति मजबूत कर पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








