अमेज़न के सीईओ को फॉर्च्यून मैगज़ीन ने विष्णु के अवतार में दिखाया..!
अमेरिका की फेमस मैगज़ीन फॉर्च्यून ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न के सीईओ जेफ़ बेजोस को भगवान विष्णु के रूप में अपने कवर पेज पर पेश किया है। जेफ़ को इस फोटो में एक हाथ में कमल के फूल और एक हाथ अमेज़न का 'ए' के साथ दिखाया गया है। मैगज़ीन के बाहर आते ही इस पर विरोध होना भी शुरू हो गया है। सबसे पहले विरोध अमेरिका में ही शुरू हुआ है।

दरसल मैगज़ीन में 'अमेजन इनवेड्स इंडिया' हेडिंग से खबर दी गई है जिसमें बताया गया है कि कंपनी कैसे भारत में बिजनेस बढ़ा रही है। लेकिन मैगज़ीन में अमेज़न के सीईओ की विष्णु के रूप में दी गयी तस्वीर से हिन्दू समाज को काफी ठेस पहुंची है।

अमेरिका में ही रहने वाले घर्मगुरु राजन जेड ने कहा- 'भगवान विष्णु हिंदू धर्म में आराध्य हैं। उन्हें इस तरह पेश नहीं किया जाना था।' अमेरिका के ही ब्लॉगर अनिल डैश ने ट्वीट किया- 'ओके, कूल... फॉर्चून मैग्जीन अब ब्लैक फ्राइडे पर बेजो को जीसस के रूप में दिखाकर बताए?'इस पर फॉर्चून के एडिटर-इन-चीफ ने लिखा 'आपका कहना सही है, अनिल। जिनकी भावना को ठेस पहुंची है, मैं उनसे माफी मांगता हूं।'

बता दें कि फॉर्च्यून मैगज़ीन ने अपने जनवरी एडिशन में बेजोस के भारत में बिजनेस बढ़ाने की प्लानिंग पर स्टोरी दी है। जिसके लिए बेजोस का विष्णु के रूप में यह स्केच सिडनी के नाइजेल बुकानन ने बनाया है। वे वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क टाइम्स, एमटीवी के लिए भी काम करते रहे हैं। वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है।
ये भी पढ़ें : पेनड्राइव को बिना सॉफ्टवेयर कैसे करें लॉक..!


Click it and Unblock the Notifications







